ज्ञान खण्ड एक में पार्षद निर्मला त्यागी व बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी का किया भव्य स्वागत
ज्ञान खण्ड एक में पार्षद निर्मला त्यागी व बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी का किया भव्य स्वागत # अपने विधायक को मंत्री पद देने के लिए ईश्वर से मांगा आशीर्वाद गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 1 में शुक्रवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलोनी के सभी वरिष्ठ लोगों ने शिरकत की।इस बैठक में स्थानीय पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि तथा बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा को भी आमंत्रित किया गया। बैठक में लोगों ने केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ज्ञान खण्ड 1 के वरिष्ठ जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा के हालिया यूपी विधानसभा चुनाव में फिर से भारी मतों लगभग सवा दो लाख से अधिक मतों से निर्वाचित होने पर हमारी कॉलोनी के लोग बहुत खुश हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि योगी मंत्रिमंडल में उन्हें सम्मानित जगह मिल जाये। लोगों ने बताया...