संदेश

मई 11, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हमारा वैवाहिक वर्षगांठ वृक्षारोपण, गौमाता सेवा और बच्चों के लिए लाजवाब लड्डू वितरण हेतु समर्पित

चित्र
हमारा वैवाहिक वर्षगांठ वृक्षारोपण, गौमाता सेवा और बच्चों के लिए स्वाद, स्वरूप व सेहतमंद लाजवाब लड्डू वितरण के लिए है समर्पित @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस, डीएम, जौनपुर, यूपी भारतीय जनजीवन खासकर सनातन संस्कृति में दाम्पत्य जीवन की स्थापना यानी शुरुआत का उद्देश्य परिवार कल्याण के साथ-साथ लोक कल्याण अथवा राष्ट्र कल्याण भी होता है। इसलिए इस पुनीत स्थापना दिवस यानी वैवाहिक वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने की परंपरा हमारे यहां सदियों से चलती आ रही है। यूँ तो महाशिवरात्रि यानी भगवान शिव-पार्वती जी के वैवाहिक वर्षगांठ दिवस के आयोजन से हिन्दू जनमानस को भी अपने दाम्पत्य जीवन के शुरुआत दिवस यानी मैरेज एनिवर्सरी के आयोजन की उत्कंठा जगती है। इसलिए हरेक दम्पति अपने माता-पिता, कुलदेवी-देवता, इष्ट देवी-देवता, तीर्थस्थल दर्शन करके इस दिन को सार्थक बनाते हैं। साथ ही, स्वजनों-परिजनों के मुंह मीठा करवाने के लिए लड्डू यानी मोदक बंटवाए जाते हैं।  चूंकि आज 12 मई 2025 है, जो मेरे भी वैवाहिक जीवन के शुरुआत यानी परिणय सूत्र में बंधने का पावन दिवस है। इसलिए आज के दिन को हम वृक्षारोपण यानी ...