एसडीजी क्या है? यह कब तक पूरा किया जाना है? इसके अंतर्गत राज्यों की ऐसे तय होती है रैंकिंग?
एसडीजी क्या है? यह कब तक पूरा किया जाना है? इसके अंतर्गत राज्यों की ऐसे तय होती है रैंकिंग? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) एक वैश्विक पहल है, जिसमें सम्बन्धित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिति पर प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। दरअसल, सतत विकास का यह संकल्प यूएन में लिया गया था, जिसको हर हाल में साल 2030 तक हासिल करना है। देखा जाए तो यह मिलेनियम डेवलपमेंट गोल्स (2000-2015) का ही परिवर्तित रूप है। भारत सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने सतत विकास के लक्ष्यों पर अपनी तीसरी रिपोर्ट 2020-21 जारी की थी, जिसमें में केरल टॉप स्थान पर रहा, जबकि बिहार का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। बताते चलें कि संयुक्त राष्ट्र के विजन के अनुरूप नीति आयोग एसडीजी इंडिया इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रगति को मापता है और इसी के आधार पर उनकी रैंकिंग करता है। # जानिए, ये रिपोर्ट क्या होती है और क्यों जारी की जाती है? इस वर्ष भी संयुक्त राष्ट्र के...