संदेश

जून 10, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का उठाइए फायदा, बचिए ब्रांच जाने से और रहिए कोरोना काल में सुरक्षित

डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का उठाइए फायदा, बचिए ब्रांच जाने से और रहिए कोरोना काल में सुरक्षित  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कहा जाता है कि बैंक और उसके ग्राहक के सम्बन्ध जितने स्पष्ट और सुसंगत यानी कि सरल व सुगम्य होंगे, उनके पारस्परिक कारोबारी सम्बन्ध भी उतने ही अधिक प्रगाढ़ और लाभदायक होंगे। खासकर बढ़ते ऑनलाइन युग में कोरोना काल की अप्रत्याशित दहशत और सोशल डिस्टेंसिंग के बढ़ते प्रचलन के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों ने अपने-अपने ग्राहकों के दरवाजे पर यानी डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस प्रदान करने का जो बीड़ा उठाया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इसलिए उसका फायदा सभी जरूरतमंद ग्राहक ले सकते हैं।  सच कहा जाए तो डीएसबी सर्विस कामकाजी लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि कोरोना काल में किसी को भी सम्बन्धित ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और घर पर ही उनका कार्य सम्पन्न करवा दिया जाएगा। इसके अलावा, बैंकिंग से लेन-देन में बैंक तक पहुंचने या वहां से वापस घर लौटने के बीच में जो लूट या छिनतई का सम्भावित खतरा बना रहता है, उससे भी एक ह...