संदेश

अगस्त 15, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रीय प्रेरणा पुरुष नरेंद्र मोदी के '12 वें राष्ट्रीय अभिभाषण' के सकारात्मक मायने

चित्र
स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रीय प्रेरणा पुरुष नरेंद्र मोदी के '12 वें राष्ट्रीय अभिभाषण' के सकारात्मक मायने @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक राष्ट्रीय प्रेरणा पुरुष समझे जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले से लेकर बारहवें मुख्य राष्ट्रीय आह्वान यानी स्वतंत्रता दिवस सम्बोधन को मैं अक्सर गौरपूर्वक सुनता रहा हूँ। उनके मुखारबिंद से निकले प्रत्येक शब्द के, उससे जुड़े उनके चेहरे के पॉजिटिव हाव-भाव से इसके  सकारात्मक मायने को तलाशता आया हूँ। इससे निकल रहे कतिपय महत्वपूर्ण संदेशों से आपको हर बार अवगत कराते रहा हूँ। इस बार भी मेरी यही कोशिश है, क्योंकि उन्होंने अबतक की सबसे महत्वपूर्ण बात कही है। इसे हमें जानना-समझना चाहिए। यही राष्ट्रीय हित में है और इसी में व्यक्तिगत हित भी समाविष्ट है। यूँ तो उनसे पहले भी हमने लौह महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, युवा सपनों के तकनीकी हृदय सम्राट प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सबसे 'छलिया' प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, सर्वाधिक विद्वान प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हाराव, प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, चतुर प्रधा...