संदेश

अगस्त 16, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रभासाक्षी डॉट कॉम ने डिजिटल पत्रकारिता को तकनीकी, तेवर और कलेवर सबकुछ देने का काम किया

चित्र
प्रभासाक्षी डॉट कॉम ने डिजिटल पत्रकारिता को तकनीकी, तेवर और कलेवर सबकुछ देने का काम किया # वर्ष 2001 में हिंदी समाचार पोर्टल के रूप में प्रभासाक्षी का हुआ उदय  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। जब भारत में डिजिटल पत्रकारिता ने कदम रखा था तब हर तरफ अंग्रेजी का ही बोलबाला नजर आता था। यही नहीं जो समाचार पोर्टल उस समय थे वह भी सिर्फ बड़े मीडिया हाउसों के ही थे। ऐसे में हिंदी पाठकों के लिए उनसे जुड़ाव आसान नहीं था। उस परिस्थिति को देखते हुए वर्ष 2001 में हिंदी समाचार पोर्टल के रूप में प्रभासाक्षी का उदय हुआ। बीस वर्ष पहले जब प्रभासाक्षी.कॉम की स्थापना हुई तब शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि राष्ट्रभाषा और राजभाषा हिंदी में कोई समाचार पोर्टल पाठकों का इतना विश्वास अर्जित करेगा और इतनी लंबी यात्रा करेगा। जब हम पत्रकारिता की पढ़ाई करते हैं तो हमें यही पढ़ाया जाता है कि देश में पत्रकारिता की शुरुआत एक 'मिशन' के रूप में हुई थी, प्रभासाक्षी के संदर्भ में भी यही कहा जा सकता है कि इसकी शुरुआत भी एक 'मिशन' के रूप में हुई थी। जब भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्...

मेरे ऊपर न तो कोई दबाव है, और न ही मैं किसी के दबाव में आने वाला हूं: महेंद्र सिंह तंवर

चित्र
मेरे ऊपर न तो कोई दबाव है, और न ही मैं किसी के दबाव में आने वाला हूं: महेंद्र सिंह तंवर # गाजियाबाद नगर निगम के समग्र हित काम कर रहा हूँ, इसलिए बिना सबूत के दोषारोपण से परहेज करें: नगर आयुक्त # भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप निगम सदन के सदस्य गण करें आचरण: आशा शर्मा # गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में ब्रेक के बाद होते रहे वाद-विवाद #  अधिकांश प्रस्तवि पारित, कुछ प्रस्ताव शासन को अग्रसारित, कुछेक अव्यवहारिक प्रस्ताव निरस्त किए गए कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। सोमवार को गाजियाबाद नगर निगम के माननीय सदन की बैठक लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में संपन्न हुई। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से यह बैठक शुरू हुई। महापौर आशा शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सदन का संचालन सदन सचिव सह अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के सहयोग से किया।  राष्ट्रीय गीत के गायन के तुरंत बाद भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की सर...