संदेश

सितंबर 21, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जेन जी ने एबीवीपी को जीताया, एनएसयूआई को छकाया, समझिए इसके राजनीतिक निहितार्थ

चित्र
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जेन जी ने एबीवीपी को जीताया, एनएसयूआई को छकाया, समझिए इसके राजनीतिक निहितार्थ  "जेन-जी युवाओं का रूझान अब भी एबीवीपी के साथ बना हुआ है। चर्चित जेन-जी आंदोलन (CJP) के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेन-जी युवाओं को खुद से जोड़े रखने का जो बीड़ा उठाया, वह सफल रहा। इसके राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव भी दूरगामी होंगे।" @ कमलेश पांडेय/ वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय पैनल के चार में से तीन मुख्य पदों (अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव) पर जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहाँ निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का खाता भी नहीं खुल सका। इससे साफ है कि जेन-जी युवाओं का रूझान अब भी एबीवीपी के साथ बना हुआ है। चर्चित जेन-जी...

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने वाले दुनिया भर में फेैलाते जा रहे हैं अशांति! यह एक गंभीर आत्मचिंतन का अवसर?

चित्र
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने वाले दुनिया भर में फेैलाते जा रहे हैं अशांति! यह एक गंभीर आत्मचिंतन का अवसर?        (21 सितंबर, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर विशेष)  "जिस दौर में शांति दिवस मनाया जा रहा है, उसी दौर में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में युद्ध, नस्लीय हिंसा और भू-राजनीतिक तनाव चरम पर हैं। संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन, जिनका मुख्य उद्देश्य दुनिया को युद्ध से बचाना था, संघर्षों को रोकने में कमजोर साबित हो रहे हैं। यह अशांति दर्शाती है कि शांति स्थापित करने के पारंपरिक तरीके अब अप्रभावी साबित हो रहे हैं।" @ कमलेश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक  प्रतिवर्ष 21 सितंबर को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस केवल एक तारीख या रस्म नहीं है, बल्कि दुनिया भर में पसरती अशांति के बीच एक गंभीर आत्मचिंतन का अवसर है। ऐसे समय में जब संघर्ष, वैमनस्यता और अशांति हर ओर पैर पसार रहे हैं, इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर हर तरफ फैलती अशांति के मुख्य मायने इस प्रकार हैं:-  ए...