संदेश

मार्च 6, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पत्रकार एसोसिएशन एक मीडिया कर्मी प्रशिक्षण शिविर लगाए: राकेश चौहान, डीआईओ

चित्र
पत्रकार एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह  गाजियाबाद। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पत्रकार एसोसिएशन ग़ाज़ियाबाद द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन एस डी जैन पब्लिक स्कूल कविनगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पत्रकार व फोटोग्राफर उपस्थित हुए। सभी ने होली महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा कवि सम्मेलन व राधाकृष्ण की झांकियां प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने बहुत अच्छे नृत्य प्रस्तुत किये, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार चौहान ने कहा कि यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। इसकी मैं दिल से बहुत तारीफ़ करता हूँ तथा अपना विचार रखता हूँ कि इसी तरह से एसोसिएशन द्वारा एक पत्रकार प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाना चाहिए जिसमें उन्हें आज के परिवेश में किस तरह से पत्रकारिता करनी चाहिए और क्या क्या परेशानियां आती है, उनका किस तरह से सामना किया जाए, इस बात पर चर्चा होनी चाहिए तथा अच्छे वक्ताओं को बुलाकर के इसका समाधान होना चाहिए। इस अवसर पर पत्र...

वार्ड नम्बर 87 स्थित ज्ञान खंड-1, ज्ञान खंड-2 के शिप्रा रिवेरा एवं न्याय खंड में निगम पार्षद ने कराई फॉगिंग

चित्र
वार्ड नम्बर 87 स्थित ज्ञान खंड-1, ज्ञान खंड-2 के शिप्रा रिवेरा एवं न्याय खंड में निगम पार्षद ने कराई फॉगिंग गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 स्थित ज्ञान खंड-1, ज्ञान खंड-2 के शिप्रा रिवेरा एवं न्याय खंड में नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रीय निगम पार्षद निर्मला त्यागी के निर्देश पर फॉगिंग करवाई गई। पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा ने बताया कि वसंत ऋतु में मच्छर के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह फॉगिंग करवाई गई,  क्योंकि सभी वार्ड निवासियों की शिकायत थी कि मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ रहा है। इसलिए अपने वार्ड में नगर निगम द्वारा फॉगिंग कराई जाए। उनकी मांग के मद्देनजर यह फॉगिंग कराई गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा के महामंत्री अभिषेक त्यागी, प्रियंका प्रियदर्शिनी आदि ने पार्षद व उनके प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया है।

भारत विकास परिषद इंदिरापुरम की संकल्प शाखा की नई टीम गठित

चित्र
भारत विकास परिषद इंदिरापुरम की संकल्प शाखा की नई टीम गठित  # फूलों की होली खेली गई और होली की गीतों का गायन हुआ गाजियाबाद। भारत विकास परिषद इंदिरापुरम की संकल्प शाखा द्वारा रविवार को नए सत्र का चयन चुनाव द्वारा किया गया। साथ ही सभी आगन्तुकों के बीच फूलों की होली खेली गई और होली की गीतों का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद इंदिरापुरम की संकल्प शाखा की नई टीम 2022-23 गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष नवीन, सचिव जया श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रोहित मित्तल और महिला संयोजिका ममता तिवारी को बनाया गया।  इस अवसर पर पूनम बंसल, राम मुरारी मिश्रा, तृप्ति त्रिपाठी, अंजना रंजन, प्रिया, संरक्षक अनिल भारद्वाज, सत्य प्रकाश, अनिल जैन, जयनारायण श्रीवास्तव, सुषमा गंगवार, पूजा तिवारी आदि मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी राजकुमार एवं उनकी पत्नी अर्चना गुप्ता के द्वारा भारत विकास परिषद इंदिरापुरम संकल्प शाखा का चुनाव हुआ।

वसुंधरा सेक्टर-5 मोहन मिकिन्स सोसाइटी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद मंजू त्यागी ने किया

चित्र
वार्ड नम्बर 54 स्थित वसुंधरा सेक्टर-5 मोहन मिकिन्स सोसाइटी में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ निगम पार्षद मंजू त्यागी ने किया  गाजियाबाद। रविवार को वार्ड नम्बर 54 अंतर्गत वसुंधरा सेक्टर-5 मोहन मिकिन्स सोसाइटी में महापौर आशा शर्मा की निधि से इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा बन रही सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय पार्षद मंजू त्यागी द्वारा नारियल तोड़कर किया गया।  इस सड़क का निर्माण लगभग ₹8,00,000 (आठ लाख रुपये) की लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि व बीजेपी नेता विनीत त्यागी, एचपी राणा, परितोष त्यागी, विशम्भर दास, रावत, सुशील धनकड़ आदि सम्मानित स्थानीय निवासी गण उपस्थित रहे।

बीजेपी पार्षद निर्मला त्यागी ने एसएसपी को पत्र लिखकर स्कूल के समीप आवारा गर्दी रोकने की गुहार लगाई

चित्र
बीजेपी पार्षद निर्मला त्यागी ने एसएसपी को पत्र लिखकर स्कूल के समीप आवारा गर्दी रोकने की गुहार लगाई # साप्ताहिक जाम रोकने की भी जरूरत बताई गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 ज्ञान खण्ड इंदिरापुरम की बीजेपी पार्षद निर्मला त्यागी ने एसएसपी गाजियाबाद को एक पत्र लिखकर नगर निगम बालिका विद्यालय, मकनपुर  के समीप आवारागर्दी व साप्ताहिक जाम के बारे में सूचित किया है और समुचित कार्रवाई की आवश्यकता जताई है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मेरी वार्ड संख्या 87 स्थित ज्ञान खंड 4 में 3 सरकारी विद्यालय अवस्थित हैं- पहला, प्राथमिक पाठशाला मकनपुर; दूसरा, जूनियर हाई स्कूल मकनपुर और तीसरा, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर, सभी इंदिरापुरम, गाजियाबाद। इनमें नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, मकनपुर में लगभग 625 बच्चियां पढ़ाई करने आती हैं।  हैरत की बात यह है कि अपराह्न  2:00 बजे जब इनकी छुट्टी होती है तो विद्यालय के समीप कुछ आवारा किस्म के लड़के वहां पर आकर खड़े होते हैं और छींटाकशी करते हैं, जो आपत्तिजनक बात है। यह स्थिति योगी सरकार की अवधारणाओं के प्रतिकूल है। वहीं, बालिका इंटर कॉलेज के पास ही एक धार्मिक स्थल...