संदेश

सितंबर 10, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यूपी में 350 से अधिक सीटें जीतकर योगी सरकार लगाएगी हैट्रिक: निषाद

चित्र
यूपी में 350 से अधिक सीटें जीतकर योगी सरकार लगाएगी हैट्रिक: निषाद  @ राजनैतिक दुनिया  गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अब फिज़ा बननी शुरू हो चुकी है। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के नेताओं ने गाजियाबाद/गौतमबुद्ध नगर में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं, क्योंकि लखनऊ की हवा बनाने में मेरठ मंडल के एनसीआर क्षेत्र की बड़ी भूमिका होती है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर प्रदेश में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैंl बुद्धवार को वे गाजियाबाद में थे। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद पति मनोज गोयल ने उनसे भेंट की और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस दौरान राजनीतिक वार्ता भी हुई | खासकर उत्तर प्रदेश की राजनीति के बारे में खुलकर चर्चा हुई।  श्री गोयल के मुताबिक, उन्होंने बताया कि आने वाले चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में  350 से अधिक सीट लेकर योगी सरकार हैट्रिक बनाएगी। इस नजरिए से मिशन मोड पर काम चल रहा...

क्या मोदी-शी मुलाकात से भारत-चीन संबंधों में कोई नया अध्याय खुलेगा?

क्या मोदी-शी मुलाकात से सीमाई तनाव से लेकर रणनीतिक संवाद तक भारत-चीन संबंधों में कोई नया अध्याय खुलेगा? # समझिए आखिर जब नई दिल्ली में मोदी से जिनपिंग मिलेंगे तो दुनिया के अन्य महत्वपूर्ण देशों में क्या कूटनीतिक संदेश जाएगा? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक  अगर 12–13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात होती है, तो इसका कूटनीतिक संदेश केवल भारत-चीन संबंधों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एशिया और वैश्विक शक्ति-संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत होगा। ऐसा इसलिए कि चीनी राष्ट्रपति शी की यह भारत यात्रा सात वर्षों बाद हो रही है। लिहाजा उम्मीद बंधी है कि जब मोदी-शी मुलाकात होगी तो सीमा पर तनाव से लेकर रणनीतिक संवाद तक, खुलकर बात होगी और फिर दोनों नेताओं के मूड से पता चलेगा कि क्या भारत-चीन संबंधों में कोई नया अध्याय खुलेगा या यथास्थिति बनी रहेगी? देखा जाए तो इस द्विपक्षीय मुलाकात के 8 बड़े कूटनीतिक संदेश होंगे, जो इस प्रकार हैं:-  पहला, सीमा विवाद के बावजूद संवा...