संदेश

मई 30, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आईएएस टॉपर श्रुति शर्मा ने गौरवान्वित किया बिजनौर का नाम

चित्र
आईएएस टॉपर श्रुति शर्मा ने गौरवान्वित किया बिजनौर का नाम @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, जिलाधिकारी, बहराइच, यूपी वैसे तो केंद्रीय सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) 2021 के घोषित परिणाम के मुताबिक कुल 685 अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास की। लेकिन इस बार की केंद्रीय सिविल सेवा परीक्षा में जहां बिजनौर जनपद की निवासी श्रुति शर्मा ने टॉप किया है, वहीं इसी जनपद से आने वाली स्मृति भारद्वाज ने 176 वीं रैंक और डॉ शुमाईला चौधरी ने 368 वीं रैंक हासिल करके जनपद का मान बढ़ा दिया है। वहीं, पड़ोसी जनपद मुरादाबाद जिसकी संस्कृति, आचार-व्यवहार एवं रिश्ते-नातेदारी भी बिजनौर से बहुतायत में है, वहां के भी प्रतिभाशाली बच्चों ने, यथा श्री अर्पित चौहान ने 20वीं रैंक, उत्तम भारद्वाज ने 121 वीं रैंक और आदित्य अग्रवाल ने 225 वीं रैंक लाकर इस खुशी एवं उत्साह के माहौल में चार चाँद लगा दिये हैं। इससे इस जनपद के लोगों का उत्साह दुगुना-तिगुना हो गया है। हम सभी के लिए यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में जाने के सपने देखने वाले युवाओं का परीक्षाफल घोषित हुआ है, जिसस...