After all, what should serve as proof of citizenship in India—something that leaves no room for ambiguity?
आखिर भारत में क्या हो नागरिकता का प्रमाण जो जिसमें दुविधा न हो? https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6262725213669814 @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक भारत में नागरिकता प्रमाण को लेकर हाल की शुरू हुई बहस ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है कि यदि पासपोर्ट, आधार, वोटर आईडी और पैन कार्ड भी नागरिकता के अंतिम प्रमाण नहीं हैं, तो फिर ऐसा कौन-सा दस्तावेज़ हो जो पूरे देश में सर्वमान्य हो? यक्ष प्रश्न है। मेरे विचार से भारत को एक एकीकृत "राष्ट्रीय नागरिकता प्रमाणपत्र" (National Citizenship Certificate) या डिजिटल नागरिकता रजिस्टर की दिशा में गंभीरता से विचार करना चाहिए। यदि मंडल/प्रमंडल, जिला, अनुमंडल, ब्लॉक प्रशासन और शहरी क्षेत्रों में नगर निगम, नगरपालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत और वार्ड स्तर पर स्पष्ट डेटा बने तो बहुतेरे भ्रष्टाचार पर स्वतः लगाम लग जायेगा। वस्तुतः इस बाबत प्रशासनिक दुविधा भ्रष्ट प्रवृत्ति वालों को कई तरह की अन्यान्य सुविधाएं प्रदान कर रही हैं, ...