संदेश

दिसंबर 22, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यदि आप ट्रेन से बारात ले जाना चाहते हैं तो ऐसे बुक कीजिए ट्रेन

चित्र
यदि आप ट्रेन से बारात ले जाना चाहते हैं तो ऐसे बुक कीजिए ट्रेन @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार भारत जैसे विकासशील देश में सड़क मार्ग की अपेक्षा रेल मार्ग से यात्रा करना ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होता है, बशर्ते कि लम्बी दूरी की यात्रा करनी हो। यहां पर लम्बी दूरी का अभिप्राय 150-200 किलोमीटर से अधिक लम्बी दूरी से है, जहां पर सड़क मार्ग से आवागमन थोड़ा कठिन हो जाता है। हालांकि, सरकार एक्सप्रेस-वे तो बना रही है, लेकिन इसका जाल पूरे देश में और राज्य विशेष के हर हिस्से में अभी पूरी तरह से नहीं फैला है। यही वजह है कि कार या बस की अपेक्षा ट्रेन को आवागमन का सस्ता, सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त साधन माना जाता है। #  रीति-नीति प्रधान देश है भारत, शादी-विवाह में बढ़ती है भीड़ भारत रीति-नीति प्रधान देश है। यहां शादी-विवाह के मौसम में यातायात के प्रचलित साधनों से यात्रा करना थोड़ा कठिन हो जाता है, क्योंकि रेल और सड़क मार्ग पर दबाव बढ़ने से बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए कुछ लोग टूर ऑपरेटर के माध्यम से निजी कार या बस बुकिंग करके यात्रा तो करते हैं, ...

वार्ड नम्बर 74 को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए मिलीं 5 नई गाड़ियां

चित्र
वार्ड नम्बर 74 को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए मिलीं 5 नई गाड़ियां # पार्षद आशा भाटी ने लोगों से गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग करके गाड़ियों में डालने का किया आह्वान कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने वार्ड नम्बर 74 को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए चुना है। इसके पीछे स्थानीय पार्षद आशा भाटी और पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी की बहुत बड़ी भूमिका है। बीजेपी के युवा नेता नरेश भाटी को साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा का करीबी समझा जाता है। वहीं, वार्ड पार्षद आशा भाटी की निकटता महापौर आशा शर्मा से जगजाहिर है। यही वजह है कि वैशाली सेक्टर 6, वसुंधरा सेक्टर 13, 15, 17 एवं 19 को मिलाकर बने वार्ड नम्बर 74 क़ो स्मार्ट वार्ड बनाने के लिये निगम प्रशासन सामने आया है। पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी ने बताया कि उनके वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के बाद उन्हें नगर निगम की तरफ़ से 5 गाड़ियाँ मिली हैं, जिनसे गीला व सुखा कूड़ा अलग अलग करके ढोया जाएगा। इन गाड़ियों को निगम पार्षद ने अपने वार्ड के सभी सेक्टरों में लगवा दी हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि गीला व सू...

नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतनमान में फिर होगी बढ़ोत्तरी

चित्र
नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतनमान में फिर होगी बढ़ोत्तरी @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार नया साल और नया बजट 2022 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार एक बार फिर उनके न्यूनतम वेतनमान में इजाफे का संकेत दे चुकी है। ऐसा इसलिए कि केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की लंबे समय से एक मांग है कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाए। लिहाजा उम्मीद है कि 1 फरवरी 2022 को पेश होने वाले बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर का फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल के स्तर से हो सकता है। इसके बाद कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में भी एक बार फिर तगड़ा इजाफा होगा। # जानिए, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी और कैसे उसका कैलकुलेशन होगा मसलन, सातवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी और कैसे उसका कैलकुलेशन होगा, इसी बारे में हम नीचे आपको बताएंगे। बताया जाता है कि केंद्र और राज्य के कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 3 गुना बढ़ाने पर ज...