वार्ड नम्बर 74 को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए मिलीं 5 नई गाड़ियां
वार्ड नम्बर 74 को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए मिलीं 5 नई गाड़ियां
# पार्षद आशा भाटी ने लोगों से गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग करके गाड़ियों में डालने का किया आह्वान
कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने वार्ड नम्बर 74 को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए चुना है। इसके पीछे स्थानीय पार्षद आशा भाटी और पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी की बहुत बड़ी भूमिका है। बीजेपी के युवा नेता नरेश भाटी को साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा का करीबी समझा जाता है। वहीं, वार्ड पार्षद आशा भाटी की निकटता महापौर आशा शर्मा से जगजाहिर है। यही वजह है कि वैशाली सेक्टर 6, वसुंधरा सेक्टर 13, 15, 17 एवं 19 को मिलाकर बने वार्ड नम्बर 74 क़ो स्मार्ट वार्ड बनाने के लिये निगम प्रशासन सामने आया है।
पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी ने बताया कि उनके वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के बाद उन्हें नगर निगम की तरफ़ से 5 गाड़ियाँ मिली हैं, जिनसे गीला व सुखा कूड़ा अलग अलग करके ढोया जाएगा। इन गाड़ियों को निगम पार्षद ने अपने वार्ड के सभी सेक्टरों में लगवा दी हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग डालने में निगम प्रशासन का सहयोग करें। क्योंकि हमारे और आपके सहयोग से ही हमारा वार्ड नम्बर 74 स्मार्ट वार्ड बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए अभी और भी नई नई व्यवस्थाएँ इस वार्ड को मिलने वाली हैं जिसके लिए मेयर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें