पूर्व कुलपति प्रो डॉ उषा सिंह को मिला भारत रत्न डॉ राधाकृष्ण गोल्ड मेडल अवार्ड
पूर्व कुलपति प्रो डॉ उषा सिंह को मिला भारत रत्न डॉ राधाकृष्ण गोल्ड मेडल अवार्ड # शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए दिया गया है यह प्रतिष्ठित सम्मान कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। बिहार के प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष और नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना की पूर्व कुलपति प्रो डॉ उषा सिंह को शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित "भारत रत्न डॉ राधाकृष्ण गोल्ड मेडल अवार्ड, नई दिल्ली" से नवाजा गया है। उनकी इस अहम उपलब्धि पर रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी अमृतांशु सिंह, डॉ पुष्पांशु सिंह, अमृता सिंह के अलावा गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस की उत्तरप्रदेश की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा, भाजपा नेता नरेश भाटी, पार्षद मनोज गोयल, राजकुमार सिंह, डीएवीपी अधिकारी गोपाल जी राय, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कौशिक आदि ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया ...