संदेश

अप्रैल 5, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सनातन धर्म के अस्तित्व से आबद्ध हैं देवाधिदेव महादेव, भगवान राम और प्रभु श्री कृष्ण

चित्र
सनातन धर्म के अस्तित्व से आबद्ध हैं देवाधिदेव महादेव, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और षोडश कला निपुण प्रभु श्री कृष्ण  @ डॉ दिनेश चन्द्र सिंह, आईएएस, डीएम, जौनपुर, यूपी यदि मैं कहूँ कि सत्य सनातन धर्म के अस्तित्व से आबद्ध हैं देवाधिदेव महादेव, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और षोडश कला निपुण प्रभु श्री कृष्ण आदि देव, तो यह कतई गलत नहीं होगा। क्योंकि रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्य इनकी मानवीय सद्प्रेरणाओं का बखान करते हैं, जिससे समस्त मानवीय सभ्यताएं किसी न किसी रूप में अनुप्राणित होती आई हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि  भारतीय संस्कृति की जड़ें उस अटल और अखिल सनातन सभ्यता से अभिसिंचित हैं जिसको तमाम प्रकार के आक्रमणकारियों ने मिटाने की कोशिश की, परन्तु मिट न सकी।  ऐसा इसलिए कि (क्योंकि) यह सभ्यता उदात्त मानवीय संस्कारों पर आधारित है, यह सभ्यता प्राणी मात्र के निमित्त हमारी मर्यादाओं पर आधारित है, यह सभ्यता हमारे पूर्वजों द्वारा किये गए त्याग और तपस्या पर आधारित है, यह सभ्यता उन बिंदुओं को केंद्र में रखकर रची हुई है, जिसके मूल में केवल वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे...