ट्रंफ व नेतन्याहू के खिलाफ ईरान के शीर्ष शिया मौलवी के इस्लामिक फतवे के अंतरराष्ट्रीय मायने को ऐसे समझिए
ट्रंफ व नेतन्याहू के खिलाफ ईरान के शीर्ष शिया मौलवी के इस्लामिक फतवे के अंतरराष्ट्रीय मायने को ऐसे समझिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक इस्लामिक गणतंत्र ईरान के शीर्ष शिया मौलवी नासेर मकारेम शिराजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को "अल्लाह के दुश्मन" बताया है। उन्होंने दुनियाभर के मुस्लिमों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए एक फतवा जारी किया है, जिसमें दो टूक कहा है कि कोई भी शख्स या सरकार जो वैश्विक इस्लामिक समुदाय के नेतृत्व के लिए खतरा बनेगा, उसका माकूल जवाब दिया जाएगा। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई को धमकी देने या उनकी हत्या की कोशिश करने वालों को अल्लाह के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा। इस तरह की हरकत को अल्लाह की तौहीन के तौर पर देखा जाएगा और उसे अल्लाह के खिलाफ युद्ध के तौर पर देखा जाएगा। लिहाजा उनके ताजा इस्लामिक फतवे के अंतरराष्ट्रीय मायने को समझना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए कि इस्लाम पर खतरे की दुहाई देकर समय-समय पर ढेरों फतवे जारी किए गए हैं। कई फतवों में तो इस्लाम की खिलाफत करने...