संदेश

जून 8, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शब्द शिल्पी आईएएस डॉ दिनेश चंद्र सिंह, जिलाधिकारी, जौनपुर की नई पुस्तक विचार कुंभ, कर्म कुंभ, महाकुंभ 2025 का आमुख तैयार, प्रतिक्रिया आमंत्रित

चित्र
आमुख/कर्म-कुंभ/विचार-कुंभ/महा-कुंभ 2025 प्रस्तुत पुस्तक आपके हाथों में समर्पित है। यह विचार पुष्प की भांति है। यह व्यवहार पुष्पमाला सरीखा है, जिससे मानवता व सज्जनता का शृंगार होगा। धर्म हमें जीवन यात्रा हेतु दिव्य दृष्टि और धैर्य प्रदान करता है। इसका साक्षात दर्शन दिव्य व भव्य महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन में पूरी दुनिया ने देखा। एक संत शासक के अनुशासन से जीवन कितना संवर व निखर सकता है, इसकी अनुभूति मेरे साथ ही उन तमाम लोगों को भी हुई होगी, जो यहां समीचीन विषय-वस्तु है। अष्टावक्र गीता में कहा गया है कि- "आयासात सकलो दुःखी नैनं जानाति कश्चन। अनेनैवोपदेशेन धन्यः प्राप्नोति निर्वृतिम्।।" (उद्धरण-सूत्र-3, अष्टावक्र गीता-पृष्ठ-220). अर्थात "निज प्रयास से सबलोग दुःखी हैं। इसको कोई नहीं जानता है। इसी उपदेश से भाग्यवान लोग निर्वाण को प्राप्त होते हैं।" देखा जाए तो धन, यश, पद, प्रतिष्ठा, ज्ञान, विद्वता, ऐश्वर्य, समृद्धि आदि सबकुछ प्रयास से ही मिलता है, लेकिन ये सब तो सांसारिक वस्तुएं या भाव हैं। तभी तो तमाम वैज्ञानिक उपलब्धियों से कृषि, यातायात, संचार साधन, वाणिज्य-...

जिलाधिकारी, जौनपुर डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने विभिन्न गौशालाओं का परिभ्रमण किया, गौवंशों की सेवा की

चित्र
जिलाधिकारी, जौनपुर डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने विभिन्न गौशालाओं का परिभ्रमण किया, गौवंशों की सेवा की @ कमलेश पांडेय, ब्लॉगर, राजनैतिक दुनिया ब्लॉग कहावत है कि '"जहां चाह, वहां राह।" यही नहीं, "यथा राजा, तथा प्रजा।" अबतक आपने प्रधानमंत्री श्रीयुत नरेंद्र मोदी जी के नन्दी प्रेम और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीयुत योगी आदित्यनाथ जी के गौवंश प्रेम के बारे में पढ़ा, सुना या देखा होगा। उनसे प्रेरणा लेते हुए जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने 8 जून 2025 दिन रविवार को अपने आवास पर स्थित गौशाला सहित जनपद के निराश्रित गौवंशों की सेवा हेतु बनाये गए विभिन्न गौशालाओं, खासकर धर्मापुर गौशाला का परिभ्रमण किया और उन्हें प्रदत्त राजकीय सुविधाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में डॉ सिंह ने अपने शासकीय आवास पर स्थित गौशाला में एक नायाब उदाहरण पेश करते हुए खुद ही हरा चारा की कटाई की और उसे अपनी गाय, बछड़े व नन्दी बाबा को परोसा। इस दौरान पसीने से लथपथ हुए जिलाधिकारी डॉ सिंह ने एक सवाल के जवाब में "राजनैतिक दुनिया" के ब्लॉगर को बताया कि "आज का...