प्रभासाक्षी ने विश्वसनीयता और प्रामाणिकता को भी बनाए रखा है: ओम बिरला, लोकसभाध्यक्ष
प्रभासाक्षी ने विश्वसनीयता और प्रामाणिकता को भी बनाए रखा है: ओम बिरला # गांवों और शहरों के बीच की डिजिटल खाई को पाटने में प्रभासाक्षी का योगदान महत्वपूर्ण: नीरज दुबे # संविधान बनाते समय जनता को बीच में रखा गया, इसीलिए हमारा लोकतंत्र सशक्त और मजबूत हुआ है: लोकसभाध्यक्ष # हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम की 20वीं वर्षगाँठ पर विचार संगम कार्यक्रम आयोजित # लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विभिन्न दलों के सांसदों, राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम की 20वीं वर्षगाँठ पर आयोजित विचार संगम कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विभिन्न दलों के सांसदों, राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे ने बताया कि प्रभासाक्षी सिर्फ भारत का शुरुआती हिंदी समाचार पोर्टल नहीं है बल्कि यह वह कड़ी भी है जिसने गांवों और शहरों के बीच की डिजिटल खाई को पाटने के लिए अपना म...