विपक्षियों के ‘रिजीम चेंज’ वाले एजेंडा से क्या देश की राजनीति का भला हो पाएगा?
विपक्षियों के ‘रिजीम चेंज’ वाले एजेंडा से क्या देश की राजनीति का भला हो पाएगा? "इस देश में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक लंबे कालखंड तक शासन किया, लेकिन जिस तरह से अराजक तत्वों को बढ़ावा मिला, नक्सलियों और आतंकियों को संरक्षण मिले, अंडरवर्ल्ड को शह मिला, इस्लामिक चरमपंथियों को बढ़ावा मिला, उससे आमलोगों के मनोस्तिष्क में यह बात घर कर गई कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हिन्दू विरोधी राजनीति कर रहे हैं!" @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक अमेरिकी इशारे पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का ‘रिजीम चेंज’ वाला एजेंडा (प्रशांत भूषण के शब्दों में), इस हेतु ‘ वामपंथी अर्बन नक्सलियों’ की बढ़ती सक्रियता और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में हांफती दिल्ली की विधि-व्यवस्था से सीधा सवाल उठता है कि क्या ऐसी राजनीति से देश का भला हो पाएगा? इस देश में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक लंबे कालखंड तक शासन किया, लेकिन जिस तरह से अराजक तत्वों को बढ़ावा मिला, नक्सलियों और आतंकियों को संरक्षण मिले, अंडरवर्ल्ड को शह मिला, इस्लामिक चरमपंथियों को बढ़ावा मिला, उससे...