संदेश

दिसंबर 13, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बैंक जमा बीमा ऋण गारंटी योजना क्या है? इसमें क्या-क्या बदलाव किये गए हैं? इससे बैंकों में कितनी जमा राशि सुरक्षित रहेगी और कबतक मिलेगी?

चित्र
बैंक जमा बीमा ऋण गारंटी योजना क्या है? इसमें क्या-क्या बदलाव किये गए हैं? इससे बैंकों में कितनी जमा राशि सुरक्षित रहेगी और कबतक मिलेगी? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी समस्या को टालने में नहीं, बल्कि उसके त्वरित समाधान में विश्वास करते हैं। इसके लिए वह लीक से हटकर भी कोई बड़ा और अप्रत्याशित कदम उठाने में भी नहीं हिचकते हैं, बशर्ते कि उनकी दृष्टि में व्यापक लोकहित सध रहा हो और स्थापित सिस्टम भी अप्रभावित रह रहा हो। ऐसा दृढ़ विश्वास उन्होंने कई मौकों पर प्रदर्शित किया है।  बहरहाल, बैंक जमा बीमा अंतर्गत मिलने वाली न्यूनतम जमा राशि को एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया जाना और इस प्रक्रिया में लगने वाली औसतन अवधि लगभग 8-9 वर्षों को घटा कर मात्र 90 दिन किया जाना भी एक ऐसा ही महत्वपूर्ण निर्णय है, जिससे जमाकर्ताओं का विश्वास बैंकिंग सेक्टर पर बढ़ेगा। इससे बैंकिंग सेक्टर का विस्तार गांव-गांव तक हो पायेगा। बता दें कि डिपॉजिट इंश्योरेंस भारत में कार्यरत सभी वाणिज्यिक बैंकों में बचत, सावधि, चालू, आवर्ती जमा आदि जैसे सभी जमा यानी डिप...

राजनगर रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की

चित्र
राजनगर  रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की # अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा  विशेष संवाददाता गाजियाबाद। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई एक हेलीकॉप्टर दुघर्टना में शहीद हुए भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी माधुलिका रावत तथा सेना के अन्य अधिकारियों को सोमवार को राजनगर रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।  इस मौके पर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जनरल विपिन रावत ने भविष्य के प्रति हमें आगाह करते हुए बोला था कि हमें आने वाले समय पर ढाई मोर्चे पर लड़ाई लड़नी होगी, इसके लिए हमारा तैयार रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, डॉ मनीष चौहान की अगुवाई में  शहीदों की आत्मा की शांति के लिए एक शोक मार्च भी निकाला गया। इस मौके पर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए डॉ चौहान ने कहा कि देश ने महान योद्धा खो दिया है, जिसकी क्षति देश कभी भूल नहीं पायेगा। इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्...

जीवन का असली धन है निरोगी काया: अमित सिलावट

चित्र
जीवन का असली धन है निरोगी काया: अमित सिलावट @ गौरव पांडेय/स्वास्थ्य कार्यकर्ता जीवन का असली धन निरोगी काया है। इन चंद शब्दों में ही सारा सार छिपा है। इंदिरापुरम निवासी अमित सिलावट बताते हैं कि आज इंदिरापुरम रनिंग एंड राइडिंग ग्रुप के साथ 100 किमी की राइड गाज़ियाबाद से दिल्ली तक की। उन्होंने कहा कि आजकल 100 दिन तक चलने वाली एक वर्चुअल इवेंट में भाग लिया हुआ है, जिससे ग्रुप के साथ अक्सर राइड पर जाना हो जाता है। वो बताते हैं कि साइक्लिंग से आप अपने शहर को तो एक्सप्लोर कर ही सकते हैं, साथ ही साथ नए नए दोस्त भी बन जाते हैं। दुनिया वाकई ऐसे ही हिम्मती लोगों से भरी पड़ी है। बस आप एक बार नजर उठा कर के तो देखिए।  अमित सिलावट आगे बताते हैं कि हमारे एक राइडर मित्र सिद्धार्थ गौतम ने अपनी जीवटता व परिश्रम से अपनी  बीमारियों से भरी जिंदगी को एक बार फिर नया रूप, एक नई खुशी दी है और उनके जीने का नजरिया ही बदल गया है। वो भी रेगुलर साइक्लिंग से। हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों ने इन्हें जब घेर लिया और उनका वजन 120 किलो के पार जा पहुंचा तो वे जब डॉक्टर ...