संदेश

नवंबर 15, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम क्या है? इसके क्या क्या फायदे हैं? स्पष्ट कीजिए

चित्र
आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम क्या है? इसके क्या क्या  फायदे हैं? स्पष्ट कीजिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोत्साहन पर भारतीय रिज़र्व बैंक ने जो कुछ नवीन ग्राहक केंद्रित पहल की है, उनमें  आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम भी एक है। इसके क्या क्या फायदे होंगे, यह जानना सबके लिए जरूरी है। ताकि समय रहते ही लोग इसका लाभ उठा सकें। इस बात में भी कोई दो राय नहीं कि कोरोना के इस चुनौतीपूर्ण कालखंड में देश के वित्त मंत्रालय ने, आरबीआई ने और अन्य वित्तीय संस्थाओं ने भी बहुत प्रशंसनीय काम किया है। इसलिए पीएम मोदी ने उन्हें सराहा है। वास्तव में, अमृत महोत्सव का ये कालखंड, 21वीं सदी का ये महत्वपूर्ण दशक, देश के विकास के लिए बहुत महत्व रखता है। ऐसे में आरबीआई की भी भूमिका बहुत बड़ी है, महत्वपूर्ण है और इसकी टीम  देश की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। बेशक, आरबीआई के इस अभिनव ग्राहक केंद्रित पहल से देश में निवेश के दायरे का विकास होगा और पूंजी बाजार तक सबकी पहुंच आसान हो जायेगी। यह निवेशकों के लिये अधिक आसान, अधिक सुरक्षित बनेगा।  देखा जाए ...

चौथी क्रांति के गतिशील परिवर्तनों के अनुरूप ढाल रहे हैं छात्रों को: शिशिर जैपुरिया

चित्र
चौथी क्रांति के गतिशील परिवर्तनों के अनुरूप ढाल रहे हैं छात्रों को: शिशिर जैपुरिया # छात्रों को तीन टी- प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और सहनशीलता देने में विश्वास किया: अध्यक्ष # सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल वसुंधरा में रेडियो स्टेशन 'स्पार्क' का हुआ उद्घाटन # कितना अच्छा लगता है, आप बात करते हैं और दुनिया सुनती है: विदित शर्मा कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। रेडियो की ताकत यह नहीं है कि वह लाखों लोगों से बात करता है, बल्कि यह है कि यह उन लाखों लोगों में से हर एक से अंतरंग और निजी तौर पर बात करता है। यह कहना है जैपुरिया स्कूल, वसुंधरा के अध्यक्ष शिशिर जैपुरिया का, जो अपने स्कूल के रेडियो स्टेशन स्पार्क के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री जैपुरिया ने कहा कि रेडियो हमारे दिमाग का रंगमंच है। इसलिए हमारे युवा जैपुरिया सदस्यों को एक आवाज देने के उद्देश्य से, सरलता से भरी एक शैक्षिक यात्रा का अनुभव और उनकी कल्पना के परिदृश्य को पार करने का अवसर प्रदान करते हुए, सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, वसुंधरा ने इसका बीड़ा उठाया है। इसलिए सोमवार को पहली बार स्कूल रेडियो स्टेशन 'स्पार्क...