युवा पीढ़ी में भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में नई चेतना पैदा करेगी काल प्रेरणा: दुर्गा शंकर मिश्र
युवा पीढ़ी में भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में नई चेतना पैदा करेगी काल प्रेरणा: दुर्गा शंकर मिश्र कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह द्वारा लिखित एवं वरिष्ठ पत्रकार व स्तंभकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित पुस्तक 'काल प्रेरणा' की तारीफ की है। डीएम डॉ सिंह को लिखे पत्र में मुख्य सचिव श्री मिश्र ने लिखा है कि आपके द्वारा भेजी गई पुस्तक प्राप्त हुई, सहर्ष धन्यवाद! इस पुस्तक में कोराना काल की भयावह परिस्थितियों की अनुभूति के क्रम में समसामयिक विषयों को केन्द्र बिन्दु मानकर विभिन्न विषयों पर अतीत के कालजयी पात्रों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता का वर्णन करते लेख अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं हृदयस्पर्शी हैं। साहित्यकार आम लोगों के दुःख-दर्द के प्रति अत्यंत संवेदनशील होते हैं। इसलिये जब एक अधिकारी साहित्यकार होता है, तो वह आम जनता के दुःख-दर्द को अच्छी तरह से समझ सकता है और उसे दूर करने का प्रयास भी करता है। किसी भी अधिकारी के लिये शासकीय सेवा में अनवरत व्यस्त रहने के कारण साहित्य ...