संदेश

मई 20, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बदलते बिहार की सकारात्मक छवि गढ़कर निवेश प्रवाह को आकर्षित करेगा "ब्रांड बिहार"

चित्र
बदलते बिहार की पहचान, रमणीक छवि और निवेश परिस्थिति को गढ़कर मजबूत करेगा "ब्रांड बिहार"  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक “ब्रांड बिहार नीति” का अर्थ केवल किसी सरकारी विज्ञापन अभियान से नहीं है, बल्कि बिहार की एक ऐसी व्यापक रणनीति से है जिसके जरिए राज्य की सकारात्मक पहचान बनाई जाए, ताकि बिहार को निवेश, पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति, उद्योग, कृषि और मानव संसाधन के एक बड़े केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।  माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहे "ब्रांड बिहार" की इस आकर्षक पहल को रणनीतिक दिशा प्रदान करने के लिए बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम कार्य करेगा। जबकि इस पहल को श्रद्धा शर्मा द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। बता दें कि हाल के वर्षों में बिहार सरकार ने विशेष रूप से “पर्यटन ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति 2024” जैसी पहलें शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य बिहार की छवि को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मजबूत करना है।  बिहार सरकार ने "ब्रांड बिहार" की शुरुआत की...

बिहार की राजनीति के वर्तमान व भविष्य की 'सियासी धुरी' बन चुके हैं सीएम सम्राट चौधरी

चित्र
बिहार की राजनीति के वर्तमान व भविष्य की 'सियासी धुरी' बन चुके हैं सीएम सम्राट चौधरी  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक बिहार की राजनीति में जुझारू युवा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को केवल सुलझते हुए वर्तमान का एक नेता ही नहीं, बल्कि “भविष्य की राजनीतिक धुरी” के रूप में देखने वालों की संख्या पिछले 5 वर्षों में तेजी से बढ़ती ही जा रही है और यह सिलसिला निरंतर आगे भी चलता रहेगा। ऐसा इसलिए कि उनके पीछे कई राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक कारण सक्रिय हैं, जो उन्हें राजनीतिक रूप से अजेय बनाते हैं। आइए इन्हें समझते हैं विस्तार से-  पहला, बिहार में भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्रा के संजोए हुए सपनों को पूरा करते हुए पार्टी के  पहले मुख्यमंत्री बनने का ऐतिहासिक महत्व है। निःसन्देह साल 2026 में सम्राट चौधरी का बिहार का मुख्यमंत्री बनना भाजपा के लिए ऐतिहासिक मोड़ माना गया, क्योंकि पहली बार बिहार में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद अपने हाथ में लिया। इससे प्रदेशवासियों में  यह संदेश गया कि भाजपा अब बिहार में “जूनियर पार्टनर” नहीं रहना ...