अधिवक्ता रजनीश शर्मा और प्रोफेसर अनंदिता शर्मा को सम्पादक कमलेश पांडेय ने "कर्मकुम्भ" की प्रति भेंट की
अधिवक्ता रजनीश शर्मा और प्रोफेसर अनिंदिता शर्मा को सम्पादक कमलेश पांडेय ने "कर्मकुम्भ" की प्रति भेंट की @ राजनैतिकदुनिया डिजिटल टीम नई दिल्लीगाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक कमलेश पांडेय ने अपने द्वारा संपादित "कर्मकुम्भ" नामक कालजयी कृति सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्री मती प्रो (डॉ) अनंदिता शर्मा, प्रबंधन शास्त्र विभाग, आईएमएस विवि, गाजियाबाद को सप्रेम भेंट की। जिसका अवलोकन करने के बाद उन्होंने विषय वस्तु चयन, प्रशासनिक विवेक, मानवीय उदारता समेत कई पहलुओं को देश व समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर श्रीमान व श्रीमती द्वय अपनी बहन व प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की मानद सदस्या श्री मती बैदेही पांडेय से राखी बंधवाने उनके वसुंधरा निवास स्थान पर पधारे थे। जहां पर यह अमूल्य कृति उन्हें भेंट की गई। आप विद्वत द्वय आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग के लब्धप्रतिष्ठित अध्यक्ष प्रो (डॉ) कुरेश प्रसाद शर्मा, वर...