Were some cunning BJP and NDA leaders trying to pave the political way for the 'Bahujan Samaj Party' under the guise of the 'Bahujan Mahapanchayat'?
क्या 'बहुजन महापंचायत' की आड़ में 'बहुजन समाज पार्टी' की राजनीतिक जमीन तो नहीं तैयार करवा रहे थे कुछ शातिर भाजपा व एनडीए नेता? client=ca-pub-6262725213669814 @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक जब हिंदी पट्टी में भगवा लहर चल रही हो, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा बहुमत की अग्निपरीक्षा की तैयारी में जुटी हो, बिहार से लेकर बंगाल तक कमल खिल रहा हो, तब राजनीति की प्रयोगस्थली समझे जाने वाले बिहार में "बहुजन-बहुजन" की आवाज बुलंद करना बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सियासी साजिश है या उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दूर से दबाव बनाने की राजनीतिक फितरत या फिर एक तीर से दो शिकार करने का राजनीतिक अभ्यास, संघ/भाजपा इसकी जड़ें तलाश रही हैं? पार्टी के शुभचिंतकों के समक्ष यह यक्ष प्रश्न समुपस्थित है कि क्या 'बहुजन महापंचायत' की आड़ में 'बहुजन समाज पार्टी' का परोक्ष प्रचार करने और उसके लिए बिहार में भी राजनीतिक जमीन तो नहीं तैयार करवा रहे थे कुछ शातिर भाजपा व एनडीए नेता? क्योंकि दौलत की बेटी समझी ...