संदेश

जनवरी 25, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक भारत, एक कानून' की नीतिगत कसौटी के सियासी निहितार्थ

चित्र
'एक भारत, एक कानून' की नीतिगत कसौटी के सियासी निहितार्थ @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक विभिन्न तरह के पारस्परिक विरोधाभासों से जूझ रहे भारतीय गणतंत्र के लिए 'एक भारत, एक कानून' की अवधारणा बदलते वक्त की मांग है। इसलिए इसको सरजमीं पर उतरना बेहद जरूरी है। सवाल है कि जब एक मतदाता, एक वोट का विधान सफल हो सकता है तो फिर एक भारत, एक कानून का विधान क्यों नहीं? इस बात में कोई दो राय नहीं कि ऐसी सकारात्मक कोशिशें अंततोगत्वा समतामूलक समाज की दिशा में निर्णायक साबित हो सकते हैं।  लिहाजा यदि भारतीय संविधान के संघीय ढांचे और अन्यान्य विविधताओं को बनाए रखने वाले नानाविध प्रावधानों से 'एक देश, एक कानून' की पावन और समदर्शी सोच टकराती है तो ऐसे किसी भी टकराव को नजरअंदाज कीजिए और एक समान नागरिक संहिता (UCC) या एकसमान कानूनी व्यवस्था की दिशा में एक यथार्थपरक व्यवहारिक कदम उठाइए। इससे दलित, आदिवासी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, सवर्ण जैसे निरर्थक भेद भी मिटेंगे और राष्ट्र को अप्रत्याशित मजबूती मिलेगी। यह ठीक है कि इस राह में कई संरचनात्मक बाधाएं हैं, लेकिन राष्ट...

वैश्विक समस्याओं का समाधान सहयोग से संभव है, टकराव से तो कतई नहीं!

चित्र
वैश्विक समस्याओं का समाधान सहयोग से संभव है, टकराव से तो कतई नहीं! @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक दुनिया का थानेदार अमेरिका और उसका विकल्प बनने की चाहत रखने वाले चीन समेत अन्य विघ्नसंतोषी देशों को शांतिप्रिय व गुटनिरपेक्ष देश भारत ने एक नहीं बल्कि कई बार स्पष्ट कूटनीतिक संदेश दिए हैं कि वैश्विक समस्याओं का समाधान पारस्परिक सहयोग से ही संभव है, टकराव से कतई नहीं! लेकिन उनकी शहंशाही प्रवृत्ति है कि मानती नहीं, बल्कि तरह तरह से भारत को घेरने या चिढ़ाने की कोशिश करती रहती है। यही वजह है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाले नए भारत ने ऐसे देशों की अनदेखी, अनसुनी करते हुए अपनी सकारात्मक पहलों से अक्सर चौंकाने वाले परिणाम देने शुरू कर दिए हैं, जिससे भारत की प्रतिष्ठा और साख दोनों में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है। खासकर, वैश्विक समस्याओं जैसे जलवायु परिवर्तन, महामारी और गरीबी का समाधान सहयोग से ही संभव है, क्योंकि ये सीमाओं से परे हैं। पारस्परिक युद्धों की तरह इन मुद्दों पर टकराव ऐसी समस्याओं को बढ़ाता ही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय साझेदारी संसाधनों और प्रयासों को एकजुट करती है। यद...

जौनपुर के जिला मजिस्ट्रेट डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस सम्मानित, प्रथम पुरस्कार मिला

चित्र
जौनपुर के जिला मजिस्ट्रेट डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस सम्मानित, प्रथम पुरस्कार मिला # मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में जौनपुर जनपद को प्रदेश का सिरमौर बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक "उत्तर प्रदेश दिवस" के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में माननीय गृह मंत्री भारत सरकार  अमित शाह और माननीय मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा "सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान" में जनपद जौनपुर द्वारा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में वहां के यशस्वी जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे जौनपुर वासी खुद को गौरवान्वित महसूस किए। इस मौके पर कहा गया कि मुख्यमंत्री युवा अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर में युवाओं को रोजगारपरक एवं रोजगार सृजक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वहां इस अभियान के तहत माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा एवं दूरदर्शी सोच के ...

जौनपुर के जिला मजिस्ट्रेट डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस सम्मानित, प्रथम पुरस्कार मिला

चित्र
जौनपुर के जिला मजिस्ट्रेट डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस सम्मानित, प्रथम पुरस्कार मिला # मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में जौनपुर जनपद को प्रदेश का सिरमौर बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक "उत्तर प्रदेश दिवस" के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में माननीय गृह मंत्री भारत सरकार  अमित शाह और माननीय मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा "सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान" में जनपद जौनपुर द्वारा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में वहां के यशस्वी जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे जौनपुर वासी खुद को गौरवान्वित महसूस किए। इस मौके पर कहा गया कि मुख्यमंत्री युवा अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर में युवाओं को रोजगारपरक एवं रोजगार सृजक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वहां इस अभियान के तहत माननीय मुख्यमंत्र...