संदेश

दिसंबर 23, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

26 वर्षों से तैयार हो रहे ॐ आकार वाले शिव मंदिर की ये हैं खूबियां, अवलोकन दर्शन अवश्य कीजिए

चित्र
26 वर्षों से तैयार हो रहे ॐ आकार वाले शिव मंदिर की ये हैं खूबियां, अवलोकन दर्शन अवश्य कीजिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार केंद्र में गत साढ़े सात वर्षों से सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में कई ऐसे काम हो रहे हैं, जिससे ना केवल हमारी सभ्यता-संस्कृति मजबूत हो रही है, बल्कि इन कार्यों से हमारे देश के लोग भी बेहतर महसूस कर रहे हैं। ॐ आकार मंदिर भी इसका एक उदाहरण है, जो अब लगभग बनकर तैयार है। वाकई मोदी सरकार जिस तरह से सनातनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर ठोस कार्य कर रही है, उसका असर इस सदी के बाद भी रहने वाला है। खासकर धार्मिक पर्यटन के लिहाज से। इतना ही नहीं पीएम मोदी हर समुदाय के लोगों को तवज्जो देते हैं और उनसे कुछ ऐसा ही बेहतर करते रहने की उम्मीद करते हैं।  आपको पता होना चाहिए कि भारत देश के राजस्थान प्रांत के जोधपुर से लगभग 75 किलोमीटर दूर जाडन गांव में एक ओम आकर का शिव मंदिर बन रहा है। क्योंकि हमारे देश-समाज में ॐ महामंत्र की बहुत सारी खासियत है। इस ॐ शब्द से ही अधिकांश मन्त्रों की शुरूआत होती है। इसे नाद ब्रह्म भी कहा जाता है। इसलिए...