कितना विश्वसनीय है क्रिप्टो करेंसी? यह क्या है, कैसे कार्य करती है? इससे क्या लाभ-हानि है और इसका भविष्य कैसा है?
जानिए, कितना विश्वसनीय है क्रिप्टो करेंसी? यह क्या है, कैसे कार्य करती है, इससे क्या लाभ-हानि है और इसका भविष्य कैसा है? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार क्रिप्टो करेंसी के तौर तरीकों पर एक बार फिर देश दुनिया में बहस छिड़ी हुई है। क्योंकि गत माह यानी मई 2021 में एक मनहूस बुधवार ऐसा भी आया जिस दिन को पूरी क्रिप्टो करेंसी की दुनिया हिल गई थी। क्योंकि, इसे मार्केट कैप में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। दरअसल, इस दिन बिनांस और कॉइनबेस सहित कई बड़े ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म क्रैश हो गए थे, जिससे इसके निवेशकों को भारी निराशा हुई थी। सुकून की बात सिर्फ इतनी रही कि, बाद के घंटों में बिटकॉइन, एथेरेउम और दोगेकोइन जैसी कई क्रिप्टोकरेंसी में सुधार देखने को मिला था। यहां पर यह स्पष्ट कर दें कि ये ताजातरीन भारी गिरावट वित्तीय और भुगतान संस्थानों को क्रिप्टो करेंसी सेवाएं देने से बैन करने के चीन के फैसले के बाद आई थी। बता दें कि दुनिया के सबसे खतरनाक व्यवसायिक देश चीन की तीन सरकारी संगठनों यथा, नेशनल इंटरनेट फाइनेंस एसोसिएशन ऑफ चाइना, चाइना बैंकिंग एसोसिएशन और पेमेंट एंड क्लियरि...