कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का भी होता है सम्मान: पूजा मेहता
कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का भी होता है सम्मान: पूजा मेहता
वेस्ट यूपी कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने पूजा मेहता को दी कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
# गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी में हाल तक रहीं हैं उपाध्यक्ष, नया पद मिलने पर छोड़ी पुरानी जिम्मेदारी
@ कमलेश पांडेय/ गाजियाबाद।
महानगर कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष रह चुकी पूजा मेहता को मेहनत व जनसंघर्ष का फल मिला है, क्योंकि कांग्रेस हाईकमान द्वारा उनकी काबीलियत को देखते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष घोषित किया गया है। महिला कांग्रेस कमेटी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने पूजा मेहता को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषण अपने लेटर पैड द्वारा की है।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए लिखा है कि जिस तरह आप कांग्रेस के लिए संघर्ष कर रही हैं, वैसे ही महिला जिलाध्यक्ष बनने के बाद भी कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगी और महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास अपने स्तर से करेंगी। वहीं, पूजा मेहता के महिला जिलाध्यक्ष बनने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर बधाई दी है। थोड़े समय में अपनी मेहनत से पार्टी के अंदर काम करने का प्रतिफल पूजा मेहता को मिला।
बता दें कि पूजा मेहता कांग्रेस के प्रदर्शनों में बढ़चढकर भाग लेती हैं। वर्तमान महानगर कांग्रेस कमेटी में उनके संघर्ष को देखते हुए महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने उन्हें उपाध्यक्ष बनाया हुआ था। वहीं प्रदेश हाईकमान ने भी अब उन्हें जिले की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पूजा मेहता ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और प्रीति तिवारी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगी। महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का भी काम करूंगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती आई हूँ और करती रहूंगी। पूजा मेहता ने बताया कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को भी सम्मान होता है।
फोटोकैप्शन:- पूजा मेहता, जिलाध्यक्ष, जनपद महिला कांग्रेस।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें