संदेश

नवंबर 20, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सभी को भारत में भी कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की तरफ सोचना चाहिए : डॉ अर्जुन खन्ना

चित्र
सभी को भारत में भी कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की तरफ सोचना चाहिए : डॉ अर्जुन खन्ना # बूस्टर डोज लगाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हमें पता है कि कोविड-19 वैक्सीन काम करती है, पर वह कितने लंबे समय तक काम करती है यह हमें नहीं पता।  भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। अमेरिका द्वारा कोविड-19 वैक्सीन की वयस्कों में बूस्टर डोज को आज मान्यता दे दी गई और अमेरिका में इसे लगाना जल्दी शुरू कर दिया जाएगा।  वहीं, भारत में भी चिकित्सकों ने बूस्टर डोज लगाने के लिए सोचने की जरूरत बताई है।  यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के वरिष्ठ कोविड-19 रोग विशेषज्ञ एवं श्वाँस रोग क्रिटिकल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्जुन खन्ना ने अमेरिका के इस कदम की सराहना करते हुए सभी से भारत में भी आग्रह किया है कि भारत में भी कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सबसे ज्यादा खतरे में लोग हैं जिनमें हेल्थ केयर वर्कर, सीनियर सिटीजन एवं जिन्हें पहले से बीमारियां हैं, उन्हें सबसे पहले बूस्टर डोज लगनी चाहिए, जिस प्रकार से भारत में वैक्सीन भी पहले उन्हें ही लगाई गई थी।  डॉक्टर अर...

एनसीसी कैडेटों ने प्रदूषण के ख़िलाफ़ चलाया जनजागरूकता अभियान

चित्र
एनसीसी कैडेटों ने प्रदूषण के ख़िलाफ़ चलाया जनजागरूकता अभियान # पोस्टर, बैनर के साथ कैडेटों ने निकाली रैली भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद/दिल्ली। केशवपुरम मैट्रो स्टेशन पर एनसीसी कैडेटों ने प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। कैडेटों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर पर्यावरण बचाने और प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। कार्यक्रम का आयोजन एक बूंद संस्था व एनसीसी छः बटालियन द्वारा किया गया था। रैली की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष कनिका चोपड़ा ने किया। कनिका ने कहा दिल्ली में लगातार साल दर साल प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसको रोकने के लिए सरकार के साथ आम जनमानस को भी आगे आना होगा तथा दिल्ली में ट्रैफिक पॉलियूशन कम करने के लिए लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना होगा।  वहीं, कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने वाले बटालियन के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में पेड़-पौधों की मात्रा लगातार कम हो रही है। लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। साथ ही सरकार द्वारा बनाई गई प्रदूषण की गाइडलाइन को भी ध्यान में ...

अन्नदाताओं की जीत हुई और अहंकारी सत्ता की हार : नरेंद्र भारद्वाज

चित्र
अन्नदाताओं की जीत हुई और अहंकारी सत्ता की हार : नरेंद्र भारद्वाज # कांग्रेस लाओ, देश बचाओ: डॉली शर्मा भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने तीन काले कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वापस लिए जाने के गत दिनों हुए ऐलान को अन्नदाताओं की जीत और अहंकारी सत्ता की हार करार दिया है। उन्होंने इस लंबे व अनवरत संघर्ष के लिए विभिन्न किसान संगठनों व उन्हें समर्थन देने वालों को बधाई दी है।  उन्होंने कहा कि गत वर्ष शुरू हुए सरकार विरोधी किसान आंदोलन को जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने अपना नैतिक समर्थन दिया, उसी समय यह तय हो गया कि किसानों की जीत होगी। क्योंकि दिग्गज कांग्रेस नेताओं द्वारा किसानों के साथ खड़े होने के  बाद पूरे देश में कांग्रेसियों के बीच एक सकारात्मक संदेश गया, जिसके बाद उन्होंने जगह जगह पर आंदोलनकारियों का साथ देना शुरू किया। इसके बाद तो सारा विपक्ष किसानों के साथ हो गया। यूपी बॉर्डर, सिंधु बॉर्ड...