संदेश

नवंबर 11, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिटनेस मंत्र बन चुकी साइकिल से पर्यावरण प्रदूषण शून्य

चित्र
फिटनेस मंत्र बन चुकी साइकिल से पर्यावरण प्रदूषण शून्य @ गौरव पांडेय/वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्ता व लेखक यदि आप ग्लोबल वार्मिंग से देश-दुनिया को महफूज रखना चाहते हैं तो रोजमर्रे के कामों में साइकिल का अनुप्रयोग करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना होगा। इससे न केवल डीजल-पेट्रोल पर व्यय होने वाली विदेशी मुद्रा बचेगी, पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा, बल्कि आमलोग स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खुद को ज्यादा फिट महसूस करेंगे। जब हमारे पड़ोसी चीनी लोग और सुदूर मित्र जापानी लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों को स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से संपादित करने की जगह सिर्फ साइकिल से सम्पादित कर सकते हैं, तो फिर हम भारतीय क्यों उनसे पीछे रहें। आज हमें इस निकृष्ट सोच से ऊपर उठना चाहिए कि  साइकिल समाज के ऐसे वंचित वर्ग के यातायात का माध्यम है जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट या स्कूटर, मोटरसाइकिल के महंगे ईंधन का खर्च वहन नहीं कर सकते। क्योंकि 21वीं शताब्दी में यह तस्वीर कुछ बदली बदली हुई नजर आ रही है। वैसे तो भारत में साइकिल का प्रचलन करीब 1960 के आसपास प्रारंभ हुआ, लेकिन अब इसके उपयोग को पर्यावरण हित में बढ़ावा द...

पुलिस ने मृतक के परिवार को किया ब्लैकमेल, मांग रहे इंसाफ: डॉली शर्मा

चित्र
पुलिस ने मृतक के परिवार को किया ब्लैकमेल, मांग रहे इंसाफ: डॉली शर्मा # उत्तरप्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया गया है, पुलिस कस्टडी में हो रही मौत दुर्भाग्यपूर्ण: प्रदेश प्रवक्ता कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। यूपी की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने कासगंज में पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद उत्तरप्रदेश सरकार को कठघड़े में खड़ा करने की कोशिश की है। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि पुलिस ने मृतक अल्ताफ के परिवार को ब्लैकमेल किया है, जिसके चलते आज वो इंसाफ मांग रहे हैं। उनकी मानसिक स्थिति खराब है, क्योंकि परिवार का कमाऊ पूत नहीं रहा। उसका शव देने के लिये उन पर अंगूठे लगाने का दबाव डाला गया और नौकरी तथा लाखों रुपये की मदद राशि देने की लालच देकर उनके साथ छल किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया गया है, जहां पुलिस कस्टडी में हो रही मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर वह कासगंज गई थीं और उन्हें वहां ...