संदेश

सितंबर 25, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भगवान राम के जीवन आदर्शों का अनुकरण कीजिए, जीवन सफल होगा: ज्ञानेंद्र सिंह

चित्र
भगवान राम के जीवन आदर्शों का अनुकरण कीजिए, जीवन सफल होगा: ज्ञानेंद्र सिंह # मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला देखने से अनुप्राणित होती है मानवता: नरेंद्र भारद्वाज # एसपी टीएचए ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा का शुभारंभ हर्षित सिंह/स्वतंत्र पत्रकार गाजियाबाद। रविवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में  आयोजित होने वाली रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ट्रांस हिंडन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान राम के जीवन आदर्शों का अनुकरण करने का आह्वान किया, ताकि यह जीवन सफल हो सके। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि, क्षेत्राधिकारी तृतीय, वसुंधरा-इंदिरापुरम के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।  अपने सम्बोधन में रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला देखने से मानवता अनुप्राणित होती है। समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त होता है। लक्ष्य-साधन के लिए ...

झारखंड की तकनीकी छात्र राजनीति का उभरता हुआ चेहरा बनते जा रहे हैं प्रणय राज

चित्र
झारखंड की तकनीकी छात्र राजनीति का उभरता हुआ चेहरा बनते जा रहे हैं प्रणय राज हर्षित सिंह/संवाददाता नई दिल्ली/पटना/रांची। जी हाँ, डीएनए बोलता है। यदि आपके बाप-दादा समाजसेवी रहे हैं तो आपका रुझान भी समाजसेवा की तरफ हो सकता है। आप अपने जीवन के प्रारंभिक काल में भी छात्र राजनीति की ओर रुख कर सकते हैं। देखा जा रहा है कि बिहार के लोग झारखंड की सियासत में हिट कर रहे हैं।  बतौर उदाहरण आप भवानीपुर, कहलगांव, भागलपुर निवासी और गोड्डा, झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे का नाम ले सकते हैं। कुछ इसी तरह से सबलपुर, पीरपैंती, भागलपुर निवासी प्रणय राय पाकुड़, झारखंड की छात्र राजनीति में ऐसा धमाल मचा रहे हैं, जिससे आप यह कहने को विवश हो जाएंगे कि पूत के पांव पालने में ही दिखाई दे जाते हैं।  कहा भी गया है कि होनहार विरवान के होत चिकने पात।बीजेपी नेता द्वय सुमन राय-राजहंस राय के पुत्र और इलाके के सुप्रसिद्ध समाजसेवी बाबू हरिहर राय के प्रपौत्र प्रणय राय की सियासी प्रतिभा की चर्चा आजकल शैक्षणिक सियासी गलियारों में रांची ही नहीं बल्कि पटना और दिल्ली तक में चल रही है। छात्रों को उदा...