संदेश

अगस्त 19, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर की जम्मू-कश्मीर यात्रा से चीनी-पाकिस्तान में मचेगा हड़कंप!

चित्र
US Ambassador Sergio Gour's visit to Jammu and Kashmir will cause a stir in China and Pakistan! अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर की जम्मू-कश्मीर यात्रा से चीनी-पाकिस्तान में मचेगा हड़कंप! अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर की जम्मू-कश्मीर यात्रा से चीनी-पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। यह मोदी कूटनीति का ही करिश्मा है कि जब जब कोई भारत को घेरने की कोशिश करता है तो खुद ही घिरता हुआ महसूस करने को अभिशप्त हो जाता है। जानिए विस्तार से.... @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक जरा गौर कीजिए, जब चीन अरुणाचल प्रदेश में भारत को आंखें दिखा रहा हो, जब अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का  जम्मू-कश्मीर/लद्दाख पहुंचना और जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताना भारतीय कूटनीति की कितनी बड़ी सफलता है, क्योंकि यह परोक्ष रूप से चीन को संदेश है कि भारत का साथ मिलते ही अमेरिका अन्य एशियाई 'बदमाशों' को रौंद डालेगा।  उधर, पाकिस्तान को संदेश है कि इस्लामिक नाटो उसकी सुरक्षा की गारंटी नहीं बनेगा, यदि अमेरिका खुलकर भारत के साथ खड़ा रहेगा। जी हां, अमेरिकी राजदूत की 19–20 अगस्त 2026 की जम्मू-क...

Which of the five most celebrated third-generation BJP leaders has the brightest political prospects? Understand this seriously.

चित्र
आखिर भाजपा की तीसरी पीढ़ी के पांच बहुचर्चित नेताओं में से किसकी सियासी संभावनाएं हैं बुलंद, समझिए गम्भीरता से @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक भारतीय जनता पार्टी की तीसरी पीढ़ी के नेताओं में यूँ तो कई छुपे रुस्तम हैं, जो समय के रथ पर सवार होकर सामने आएंगे, लेकिन फिलवक्त जो सर्वाधिक चर्चा में हैं, उनमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेन्दु अधिकारी की अपनी अपनी राजनीति शैली और सियासी संभावनाएँ हैं। चूंकि सबने अपने अपने स्वतंत्र तरीके से अपना अपना क्षेत्रीय कद मजबूत किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से तालमेल बिठाकर अपना राष्ट्रीय राजनीतिक कद बढ़ाया है।  इसलिए इनमें से मोदी-शाह का समयानुकूल व मनोनुकूल सर्वश्रेष्ठ उत्तराधिकारी कौन बन सकता है, यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन यह फैसला भी जब होगा तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले की तरह चौंकाने वाला ही होगा।...

'भूमिहार ब्राह्मण' जाति को सरकारी दस्तावेजों में सिर्फ 'भूमिहार' दर्ज करना 'ओबीसी राजनीति' का षड्यंत्र नहीं तो क्या है?

चित्र
(If registering the 'Bhumihar Brahmin' caste as just 'Bhumihar' in government documents is not a 'conspiracy' of 'OBC politics' then what is it?) भूमिहार ब्राह्मण' जाति को सरकारी दस्तावेजों में सिर्फ 'भूमिहार' दर्ज करना 'ओबीसी राजनीति' का षड्यंत्र नहीं तो क्या है? बिहार के जाति विशेष के लोग जानना चाहते हैं। बताइए नहीं तो लालू प्रसाद की तरह सत्ता से बेदखल होने का इंतजार कीजिए। प्रशांत किशोर आपकी रिक्तता की पूर्ति के लिए तैयार है, पर्दे के पीछे से, जैसी की चर्चा है। समझिए विस्तार से..... @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक बिहार में भूमिहार ब्राह्मण' जाति को सरकारी दस्तावेजों में सिर्फ 'भूमिहार' दर्ज करना 'ओबीसी राजनीति' का 'षड्यंत्र' नहीं तो क्या है? यह सवाल इसलिए कि किसी भी राजसत्ता की प्रकृति और उसके कर्ता-धर्ता व अन्य सिपहसालारों का चरित्र ही षड्यंत्रकारी/शरारती होता है, कुछेक अपवादों को छोड़कर। बिहार में जाति विशेष के साथ यही हो रहा है। ऐसा इसलिए कि राजसत्ता जनित षड्यंत्र के शिका...