संदेश

मार्च 27, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय जनसेवा मिशन के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह में

चित्र

राजनीति तात्कालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति: के सी त्यागी

चित्र
राजनीति तात्कालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति: के सी त्यागी # संघर्ष और जनसेवा है हमारा लक्ष्य: इं. लख्मीचंद यादव कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि राजनीति, धर्म और जनसेवा ऐसे साधन हैं, जिससे हमारा समाज और व्यक्तित्व दोनों प्रभावित होता है। हालांकि अपनी असीमित ताकत के चलते राजनीति सर्वोच्च है। श्री त्यागी रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनसेवा मिशन के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री त्यागी ने आगे कहा कि राजनीति तात्कालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति। लेकिन अब आलम यह है कि सब कुछ अपनी प्रासंगिकता खो रही है। उन्होंने कहा कि जनसेवा दुर्बल और कमजोर लोगों के लिए है। पर अब विरासत पर प्रहार हो रहा है। भाईचारे पर प्रहार हो रहा है। जबकि आजादी की लड़ाई हमारे पुरुखों ने एकत्रित होकर लड़ी। इसलिए देश सबका है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 50 लाख लोग कोरोना से मरे और करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। इस हालत को बदलने के लिए समवेत कोशिश...

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा को बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चित्र
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा को बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी, गाजियाबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी और इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी ने उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर सूर्य प्रताप शाही और अरविंद शर्मा को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।  अपने बधाई संदेश में सलेक चंद त्यागी व निर्मला त्यागी ने बताया कि सूर्य प्रताप शाही एक मजे मजाये राजनेता हैं, जिन्होंने उत्तरप्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। सूबे की सियासत में उन्हें कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का मौका मिला है, जिससे वो अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम भी हैं। वहीं, अरबिंद कुमार शर्मा, अवकाश प्राप्त आईएएस ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के बाद पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। इसलिए उत्तरप्रदेश के हित में वो अच्छा कार्य करें, यही सबलोग चाहते है...

वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा हजूर बिल्डिंग के समीप वाले पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा हजूर बिल्डिंग के समीप वाले पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया  गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा रविवार को कौशांबी शिप्रा हजूर बिल्डिंग के पास पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी जेके शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि लगभग 14 लाख की लागत से पार्षद निधि द्वारा यह कार्य किया जाएगा। इसके तहत पार्क की दीवार व ग्रिल चलने के लिए फुटपाथ के निर्माण का कार्य होना है। पार्क में वाटर हार्वेस्टिंग का काम भी शुरू हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि जब से यह पार्क बना है, आज तक चलने के लिए फुटपाथ नहीं था। इस कार्य से क्षेत्र में बड़ी खुशी है। इस अवसर पर समाजसेवी गुलशन सदाना, वार्ड के अध्यक्ष मुरारीलाल सेठ, शिव शंकर उपाध्याय, कृष्णम दवाल, ललित भटनागर,  राकेश कपूर, विनोद गांधी, अमान अकील,  राहत सिद्दीकी व क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे। फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर...