राजनीति तात्कालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति: के सी त्यागी

राजनीति तात्कालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति: के सी त्यागी

# संघर्ष और जनसेवा है हमारा लक्ष्य: इं. लख्मीचंद यादव

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि राजनीति, धर्म और जनसेवा ऐसे साधन हैं, जिससे हमारा समाज और व्यक्तित्व दोनों प्रभावित होता है। हालांकि अपनी असीमित ताकत के चलते राजनीति सर्वोच्च है। श्री त्यागी रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनसेवा मिशन के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री त्यागी ने आगे कहा कि राजनीति तात्कालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति। लेकिन अब आलम यह है कि सब कुछ अपनी प्रासंगिकता खो रही है। उन्होंने कहा कि जनसेवा दुर्बल और कमजोर लोगों के लिए है। पर अब विरासत पर प्रहार हो रहा है। भाईचारे पर प्रहार हो रहा है। जबकि आजादी की लड़ाई हमारे पुरुखों ने एकत्रित होकर लड़ी। इसलिए देश सबका है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 50 लाख लोग कोरोना से मरे और करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। इस हालत को बदलने के लिए समवेत कोशिश करनी होगी। 

वहीं, समारोह के विशिष्ट अतिथि और वीरता में देश के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत योगेन्द्र सिंह यादव ने कारगिल संघर्ष की आंखों देखी कहानियां सुनाकर श्रोताओं को झकझोर दिया। इससे देशभक्ति का जज्बा लोगों में पैदा हुआ।

वहीं, भारतीय जनसेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. लख्मीचंद यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य संघर्ष और जनसेवा है। हमें अभावग्रस्त लोगों को सही रास्ता दिखाकर उनके दुःख दूर करना है। 

वहीं, भारतीय जनसेवा मिशन का द्वितीय स्थापना दिवस नई दिल्ली के कनॉट पैलेस, रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर देश की जानी मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें बॉलीवुड जगत, खेल जगत, पत्रकारिता जगत, चिकित्सा जगत,  अभियांत्रिकी जगत, उद्योग जगत और पर्यावरण जगत की जानी मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद और जेडीयू के चीफ जनरल सेक्रेटरी के सी त्यागी और विशिष्ट अतिथि वीरता में देश के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत योगेन्द्र सिंह यादव के हाथों गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। एमएच वन के यूपी-उत्तराखंड एडिटर प्रदीप विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार डॉ रमेश ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार योगेश कुमार सोनी, टीवी डिबेटर संजीव कौशिक, टीवी डिबेटर प्रेम कुमार, रिपोर्टर दीक्षा यादव आदि को भी पत्रकारिता व विचारों के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया