संदेश

नवंबर 10, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भागलपुर में पीएम मोदी की शैडो वार रणनीति से लुढ़केगा विपक्ष का ग्राफ

चित्र
भागलपुर में पीएम मोदी की शैडो वार रणनीति से लुढ़केगा विपक्ष का ग्राफ @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सभा में भागलपुर की 7 विधानसभा सीटों के अलावा पड़ोसी जिलों के मतदाताओं को भी संबोधित किया। बताया जाता है कि भागलपुर में पीएम मोदी की शैडो वार रणनीति से विपक्ष बेचैन हो चुका है, क्योंकि उसका ग्राफ और नीचे गिर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में उद्योगों का नया दौर शुरू हो रहा है, जिसमें सेमीकंडक्टर निर्माण का काम भी शामिल है। उन्होंने एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का मास्टर प्लान तैयार करने की बात कही, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जीविका दीदी और लखपति दीदी योजनाओं का उल्लेख किया। बिजली बिल कम करने, स्थानीय थर्मल पावर परियोजना, पर्यटन को बढ़ावा देने और नाविकों के हितों की भी चर्चा की। सभा में महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी रही, जिन्हें मोदी-मोदी के नारों...