संदेश

मार्च 21, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ सागर शर्मा के निधन पर नरेंद्र भारद्वाज और डॉली शर्मा ने शोक प्रकट किया

चित्र
डॉ सागर शर्मा के निधन पर नरेंद्र भारद्वाज और डॉली शर्मा ने शोक प्रकट किया गाजियाबाद। हिंदी दैनिक "दृष्टि सागर" न्यूज़ पेपर के संपादक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सागर शर्मा के आकस्मिक निधन पर जीएचबी फाउंडेशन के अध्यक्ष और गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और जीएचबी फाउंडेशन की सचिव और यूपीसीसी की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने गहरा शोक प्रकट किया है।  नेता द्वय ने कहा कि बीती रात अचानक उनका निधन हो जाने से पत्रकारिता और राजनीति दोनों जगत की अपार क्षति हुई है, क्योंकि वह एक विवेकशील संपादक के साथ साथ जनपक्षधर राजनेता भी थे। समसामयिक मुद्दों और  जनसरोकारों पर उनकी अच्छी पकड़ थी। वह एक सुलझे हुए इंसान के साथ साथ सफल उद्यमी भी थे। अपने विस्तृत अनुभव के बल पर उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी, जिसके चलते वो जनमानस की जेहन में रच बस चुके थे, इसलिए अकस्मात उनका चला जाना सबको खल गया। उन्होंने बताया कि जब मैं अपने देहरादून प्रवास पर हूँ तब यह मनहूस खबर मिली है, जिससे मुझे गहरा सदमा लगा है। क्योंकि उनसे व्यक्तिगत सम्बन्ध होने के साथ साथ पारिवारि...

कलात्मक अर्थव्यवस्था को खास गति और पहचान देता है सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला

चित्र
हमारी कलात्मक अर्थव्यवस्था को एक खास गति और पहचान देने के साथ साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देता है सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला # हस्त शिल्पियों के लिए वरदान है यह मेला @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार किसी भी सभ्यता और संस्कृति के विकास में कला और शिल्प का विशेष महत्व है। हमारी कलात्मक अर्थव्यवस्था को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला एक खास गति और पहचान दोनों देता है। यह न केवल हरियाणा के शिल्पियों के लिए बल्कि पूरे भारत के कारीगरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहन भी देता है। इस मेला के आयोजन से भारत के शिल्पियों के साथ-साथ प्रतिभागी देशों को भी अपने-अपने देशों की कला और शिल्प की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। सूरज कुंड शिल्प मेला पूरे भारत के हजारों शिल्पकारों को अपनी कला और उत्पादों को बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने में सहायता करता है। इस मेले ने भारत के विरासत शिल्प को पुनर्जीवित करने में भी सहायता की है। इस वर्ष का सूरज कुंड शिल्...