संदेश

दिसंबर 20, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यूपीआई पेमेंट को लेकर आप बरतें पांच सावधानियां, अन्यथा हैकर्स लगा सकते हैं चूना

चित्र
यूपीआई पेमेंट को लेकर आप बरतें पांच सावधानियां, अन्यथा हैकर्स लगा सकते हैं चूना @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार बैंकिंग व्यवस्था के लिए यूपीआई पेमेंट सिस्टम किसी बरदान की तरह है। इसकी तरलता और तीब्रता से बैंकर्स और उनके ग्राहकों को काफी फायदा हो रहा है। यही वजह है कि इसकी लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ती जा रही है।इससे ऑनलाइन बाजार व्यवस्था भी काफी लाभान्वित हुई है। महानगर से गांवों तक जिस तेज गति से इसकी पहुंच बढ़ी है, उतनी ही तेज गति से यदि इंटरनेट की स्पीड बढ़ी होती, तो संभव है कि इसका और अधिक विस्तार हुआ होता। भारत में भी पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन या डिजिटल लेनदेन में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो स्मार्ट फोन रखता हो और इसके जरिए ऑनलाइन या डिजिटल पेमेंट ना किया हो। हालांकि देखने में ये जितना आसान लगता है, कभी-कभी उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है। इसलिए इसके अनुप्रयोग के समय कतिपय सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि कोई आपको चुना नहीं लगा सके। जानकारों की मानें तो यूपीआई पेमेंट के कुछ खास फायदें हैं तो उससे सम्बंधित कतिपय नुकसान भी हैं, जिसे...