संदेश

अक्टूबर 16, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पीएम गति शक्ति योजना क्या है? इसका उद्देश्य क्या है? इससे किसको फायदा होगा?

चित्र
पीएम गति शक्ति योजना क्या है? इसका उद्देश्य क्या है? इससे किसको फायदा होगा?  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएँ आरम्भ करते हैं, जिससे कि देश का कोई भी नागरिक बेरोज़गार ना रहे। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के माध्यम से भी उन्होंने देश के युवाओं को रोज़गार सृजित करने की एक सकारात्मक पहल की है। इसी वर्ष 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने देश को सम्बोधित करते हुए एक नयी योजना का आरम्भ करने की घोषणा की, वही प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना है।  इस योजना के माध्यम से देश के युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान किए जाएँगे, इसलिए इसका कुल बजट 100 लाख करोड़ निर्धारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से इन्फ़्रस्ट्रक्चर का सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लोकल मैन्युफ़ैक्चरर भी वर्ल्ड लेवल पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे और भविष्य में नए इकोनॉमिक जोन भी विकसित किए जाएँगे। यह योजना पीएम नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य लॉजिस्टिक्स पर आने वाले खर्च को कम करना ह...

प्रधानमंत्री कुसुम योजना क्या है? इससे किसान कैसे लाभान्वित होंगे? इसके लिए आवेदन कैसे करें?

चित्र
प्रधानमंत्री कुसुम योजना क्या है? इससे किसान कैसे लाभान्वित होंगे? इसके लिए आवेदन कैसे करें? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को जितना लाभ पहुंचाया, उससे मिली आर्थिक सुरक्षा का दुरुपयोग वो उनके ही खिलाफ करने लगे हैं। पिछले लगभग 1 वर्ष से जारी किसान आंदोलन इसका गवाह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने और उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति की गरज से ही प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत की, जिससे किसान लाभान्वित हुए हैं। पीएम कुसुम योजना केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत किसानों को सौर पंप लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सरकारी सहायता मिलती है। इसके तहत किसानों के लिए सौर पंप और ग्रिड से जुड़े अन्य सौर बिजली संयंत्र लगाये जाने का प्रावधान है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान, जिसे प्रधानमंत्री कुसुम योजना की संज्ञा दी गई, की शुरुआत की थी। जिसके तहत किसानों को सौर पंप लगाने के लिए छूट मिलती है।  ...