संदेश

जनवरी 21, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डंपिंग ग्राउंड को जंगल में तब्दील किये जाने की नगर आयुक्त की पहल को नेताओं ने सराहा

चित्र
डंपिंग ग्राउंड को जंगल में तब्दील किये जाने की नगर आयुक्त की पहल को नेताओं ने सराहा राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी ने इंदिरापुरम के शक्तिखंड चार में डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा को हटाने के बाद नगर निगम द्वारा इसे जंगल के रूप में तब्दील किये जाने सम्बन्धी पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पुरानी मांग रही है, जिसे प्रशासन ने मानकर शहरवासियों के हित में अच्छा कदम उठाया है। वहीं, वार्ड नम्बर 81 की पार्षद मंजुला गुप्ता और वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी ने भी डंपिंग ग्राउंड को जंगल के रूप में तब्दील किये जाने का स्वागत करते हुए बताया कि यह उनकी वर्षों पुरानी मांग रही है, जिसे निगम प्रशासन ने मानकर जनहित में कदम उठाया है। इस बारे में उन्होंने एक ज्ञापन भी अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव को दिया है। नेताओं ने एक संयुक्त वक्तव्य में बताया कि इस मैदान में 50 प्रजातियों के 50 हजार पौधे रोपित किए जाने से इंदिरापुरम का फेफड़ा और अधिक मजबूत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती पार्क के बाद यह दूसरा सघन वन हो जाएगा, जिस...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उन्नयन गटनायक समापन शिविर

चित्र

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल की ओर से उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

चित्र
राजनैतिक दुनिया                   .....वृहत्तर भारत, शांतिपूर्ण विश्व.... Blog:  Rajnaitikduniya.blogspot.com E-mail:  rajnaitikduniya@gmail.com Mobile No.: 8130078766 Whatsapp No.: 8586800513 लिंक्डइन एकाउंट:-  https://www.linkedin.com/in/ kamlesh-pandey-93216672 ट्विटर एकाउंट:-  https://twitter.com/ kamleshforworld?t= vDVlTqBTenfZDYLPgciApQ&s=09 फेसबुक एकाउंट:-  https://www.facebook.com/ kamlesh.pande3?mibextid=ZbWKwL सूचना:- यदि सियासत का 'बेताज बादशाह' बनना चाहते हैं तो मिलाइये हमसे हाथ और व्यक्तिगत ब्रांडिंग की एक अनोखी शुरुआत कीजिए, क्योंकि जब कंटेंट में होगा दम तो हर जगह दिखेगा दमखम... राजनैतिक दुनिया ब्लॉग के लिए अद्यतन राजनीतिक विवरण और स्तरीय रचनाएं आमंत्रित हैं। उपरोक्त डिजिटल पते पर व्हाट्सएप्प या ईमेल करें।

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल की ओर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

चित्र
राजनैतिक दुनिया                   .....वृहत्तर भारत, शांतिपूर्ण विश्व.... Blog: Rajnaitikduniya.blogspot.com E-mail: rajnaitikduniya@gmail.com Mobile No.: 8130078766 Whatsapp No.: 8586800513 लिंक्डइन एकाउंट:- https://www.linkedin.com/in/kamlesh-pandey-93216672 ट्विटर एकाउंट:- https://twitter.com/kamleshforworld?t=vDVlTqBTenfZDYLPgciApQ&s=09 फेसबुक एकाउंट:- https://www.facebook.com/kamlesh.pande3?mibextid=ZbWKwL सूचना:- यदि सियासत का 'बेताज बादशाह' बनना चाहते हैं तो मिलाइये हमसे हाथ और व्यक्तिगत ब्रांडिंग की एक अनोखी शुरुआत कीजिए, क्योंकि जब कंटेंट में होगा दम तो हर जगह दिखेगा दमखम... राजनैतिक दुनिया ब्लॉग के लिए अद्यतन राजनीतिक विवरण और स्तरीय रचनाएं आमंत्रित हैं। उपरोक्त डिजिटल पते पर व्हाट्सएप्प या ईमेल करें।

वार्ड नम्बर 74 के वासियों समेत सम्पूर्ण देश-प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

चित्र

सरल और टिकाऊ विकास के लिए आखिर क्या होगा ग्लोबल साउथ का वैश्विक एजेंडा?

चित्र
@ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार सरल और टिकाऊ विकास के लिए 'ग्लोबल साउथ' का वैश्विक एजेंडा क्या होना चाहिए, इस पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गम्भीर दिखाई देते हैं। वैसे तो विकसित देशों के सामने वो अक्सर विकासशील देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को वो उठाते आए हैं। लेकिन हाल ही में 'वायस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन' को संबोधित करते हुए उन्होंने जिन कुछ साझा चिंताओं को प्रकट किया और यह कहा कि अगर हम साथ मिलकर काम करते हैं तो वैश्विक एजेंडा तय कर सकते हैं, उनका दूरगामी महत्व है।  देखा जाए तो प्रधानमंत्री मोदी के इस कथन के गम्भीर मायने हैं, जिन्हें समय रहते ही तीसरी दुनिया के विकासशील देश यदि समझ गए तो 21 वीं सदी में उनकी वैश्विक भूमिका एकदम से बदल जाएगी। कहना न होगा कि जिस तरह से संयुक्त राष्ट्र संघ, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक जैसी वैश्विक संस्थाओं और जी-7, जी-20 जैसे अहम वैश्विक संगठनों द्वारा अबतक विकासशील यानी तीसरी दुनिया के देशों की उपेक्षा की गई, उससे इन देशों में धन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, भोजन, काम-धंधों की भारी किल्लत है। ...

जल पर्यटन के नए अंदाज से खुल सकते हैं विकास के कई द्वार

चित्र
@ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार लीक से हटकर सोचने और कुछ नया कर गुजरने की पीएम नरेंद्र मोदी की जो कार्यशैली है, वही उन्हें आमलोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है और उनकी यशकीर्ति की पताका दूर-दूर तक लहराती-फहराती है। हाल ही में अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाकर उन्होंने एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।  सच कहा जाए तो उनका यह कदम कई मायने में खास है, जिससे देश में जल पर्यटन में लंबी छलांग की उम्मीद बढ़ी है। क्रूज पर्यटन का यह नया दौर जल पर्यटन को नई ऊंचाई तक ले जाएगा और युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। मसलन, वाराणसी से डिब्रूगढ़ के बीच क्रूज सेवा की शुरुआत से पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थलों को विश्व पर्यटन मानचित्र में प्रमुखता से लाने में मदद मिलेगी।  देखा जाए तो देश में क्रूज पर्यटन और विरासत पर्यटन का यह संगम ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत में पर्यटन का एक बुलंद दौर शुरू हो रहा है। अमूमन, भारत की वैश्विक भूमिका जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे भारत को देखने, भारत को जान...

भारत की सर्वाधिक आबादी एक वरदान, इसके मायने को ऐसे समझिए

चित्र
# यदि सरकार समझदारी दिखाए तो दुनिया के सर्वाधिक आबादी वाले मुल्क भारत और हिंदुओं दोनों की चमक सकती है तकदीर @ कमलेश पांडेय/ राजनैतिक दुनिया चलिए, आबादी के मामले में भारत ने चीन को पीछे धकेल दिया है, और यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था के मामले में भी भारत यह करिश्मा दोहरा सकता है, बशर्ते कि वह ठंडे दिमाग से अपनी बढ़ती हुई जनसंख्या का सदुपयोग करना सीखे और उनकी समुचित परवरिश का ख्याल रखे। यह संभव है, बस हमारी व्यवस्था को सिर्फ रणनीतिक दूरदर्शिता दिखाने की जरूरत है। इससे हमारे काम-धंधे में भी गति आएगी और भारतीय सेना के विकास व विस्तार में भी मदद मिलेगी, जो बहुत आवश्यक बात है समसामयिक परिस्थितियों में। बता दें कि जनगणना पर केंद्रित एक स्वतंत्र संगठन वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यु (डब्ल्यूपीआर) की एक ताजा रिपोर्ट से जाहिर हो चुका है कि भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो चुकी है, जिससे वह दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है। भारत की आबादी साल 2022 तक 1.417 अरब तक पहुंच चुकी है, जबकि चीन की आबादी महज 1.412 अरब है। इस आधार पर भारत की जनसंख्या चीन से 50 लाख ज्यादा हो चुकी है...

बेहतर शिक्षा व्यवस्था भाजपा सरकार का संकल्प: राजकुमार सिंह

चित्र

यदि कहीं गन्दगी दिखे तो वार्ड नम्बर 89 के पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह या 9410042727 पर बताएं

चित्र

राजनैतिक दुनिया....वृहत्तर भारत, शांतिपूर्ण विश्व....

चित्र
राजनैतिक दुनिया                   .....वृहत्तर भारत, शांतिपूर्ण विश्व.... Blog:  Rajnaitikduniya.blogspot.com E-mail:  rajnaitikduniya@gmail.com Mobile No.: 8130078766 Whatsapp No.: 8586800513 लिंक्डइन एकाउंट:-  https://www.linkedin.com/in/ kamlesh-pandey-93216672 ट्विटर एकाउंट:-  https://twitter.com/ kamleshforworld?t= vDVlTqBTenfZDYLPgciApQ&s=09 फेसबुक एकाउंट:-  https://www.facebook.com/ kamlesh.pande3?mibextid=ZbWKwL सूचना:- यदि सियासत का 'बेताज बादशाह' बनना चाहते हैं तो मिलाइये हमसे हाथ और व्यक्तिगत ब्रांडिंग की एक अनोखी शुरुआत कीजिए, क्योंकि जब कंटेंट में होगा दम तो हर जगह दिखेगा दमखम... राजनैतिक दुनिया ब्लॉग के लिए अद्यतन राजनीतिक विवरण और स्तरीय रचनाएं आमंत्रित हैं। उपरोक्त डिजिटल पते पर व्हाट्सएप्प या ईमेल करें।

गुजरात दंगे: ऋषि सुनक द्वारा नरेंद्र मोदी का बचाव किए जाने के मायने को ऐसे समझिए

चित्र
# गुजरात दंगे पर बीबीसी की 'एजेंडा पत्रकारिता' की उसी के देश की संसद में ऐसे कलई खुल जाएगी, शायद ही उसने कभी ऐसा सोचा हो, लेकिन हुआ ऐसा ही, जानिए आप भी               @ कमलेश पांडेय/राजनैतिक दुनिया जब भारत समेत पूरी दुनिया की मीडिया पर 'एजेंडा पत्रकारिता' का आरोप लगना आम बात हो चुकी हो, तब देश-दुनिया की प्रतिष्ठित वैश्विक मीडिया प्रसारण संस्था बीबीसी की ब्रिटिश संसद में ही कलई खुलने से किसी को आश्चर्य नहीं हुआ। ऐसा इसलिए कि, गुजरात दंगों के ऊपर बीबीसी के द्वारा बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री में भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कुछेक तथ्यों और कथ्यों की वस्तुनिष्ठता पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के द्वारा जिस तरह से असहमति जताई गई है, वैसा करना इस बात की पुष्टि करता है कि वास्तव में पूरी दुनिया की संपादकीय संस्थाओं का क्षरण हुआ है, जिसके बाद सुनियोजित रूप से देश-दुनिया की शख्सियत से जुड़े विरोधाभासी तथ्य-कथ्य प्रस्तुत किये जा रहे हैं, ताकि सस्ती लोकप्रियता हासिल करते हुए लक्षित नामचीन हस्ती को...

वार्ड नम्बर 89 में तेजी से किया गया विकास कार्य, लोग हुए खुश

चित्र

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष क्षेत्रीय समस्याओं को उठाकर अविलंब कार्रवाई की अपेक्षा जताई

चित्र
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष क्षेत्रीय समस्याओं को उठाकर अविलंब कार्रवाई की अपेक्षा जताई कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। टीएचए के बीजेपी नेताओं ने साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर संपन्न मंडल स्तरीय बैठक में इंदिरापुरम, खोड़ा-मकनपुर और तुलसी निकेतन से जुड़ी कतिपय महत्वपूर्ण समस्याओं पर उनका ध्यान आकृष्ट करके एक अच्छी पहल की है और जनप्रतिनिधि होने का असली दायित्व निभाया है। इसलिए हम सभी स्थानीय नेतागण समस्त क्षेत्र वासियों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और माननीय विधायक सुनील शर्मा जी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं।  वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी और बीजेपी नेता व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी ने इस बारे में अपने व्हाट्सएप्प संदेश में बताया कि विधायक के इस नेक पहल से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। वहीं, वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल, वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी व बीजेपी नेता राजकुमार सि...