संदेश

मई 10, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा के चाणक्य अमित शाह की सियासी सफलता के अहम सूत्र और संभावित चुनौतियों को समझिए

चित्र
भाजपा के चाणक्य अमित शाह की सियासी सफलता के अहम सूत्र और संभावित चुनौतियों को समझिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार अमित शाह की सियासी सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र क्या हैं, इसे समझने में अब हर किसी की दिलचस्पी बढ़ी है, क्योंकि राजनीतिक महकमें में उनको अक्सर “भाजपा का चाणक्य” कहा जाता है।  खासकर उनकी अभूतपूर्व चुनावी रणनीति और कुशल संगठनात्मक क्षमता की तोड़ आज किसी भी विपक्षी दल के पास नहीं है। पहले दिल्ली, फिर बंगाल को उन्होंने जिस चुनौती पूर्ण तरीके से जीता है और बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली भाजपाई सरकार बनवाई है, उससे अब भाजपा में उनके धुर विरोधी राजनेता भी पस्त नजर आ रहे हैं। वहीं मोदी-शाह का सियासी जलवा बुलंदियों के शीर्ष पर पहुंचने को कटिबद्ध है।  स्वाभाविक सवाल है कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक चक्रब्यूह में लगातार घिरते जा रहे भारत ने और उसका विकल्प बनती जा रही भाजपा ने आंतरिक सियासत में जो मजबूत पकड़ बनाई है, उससे विदेशी-स्वदेशी षड्यंत्रकारी बेचै...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “विदेशी मुद्रा बचाने” के आह्वान के राजनीतिक-आर्थिक निहितार्थ

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “विदेशी मुद्रा बचाने” के आह्वान के राजनीतिक-आर्थिक निहितार्थ @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी प्रकार की आपदा को अवसर में बदलना जानते हैं। पहले कृत्रिम वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19), फिर रूस-यूक्रेन युद्ध और अब अमेरिका/इजरायल-ईरान युद्ध के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। फिलवक्त मौजूदा वैश्विक संकट से भारत को निजात दिलाने और इससे प्रभावित हो रहे आम भारतीयों के हितों की रक्षा करने के लिए ही उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने, आयातित वस्तुओं का उपभोग मितव्ययिता पूर्वक करने और इनके मौजूद देशी विकल्प को आजमाते हुए स्थायी हल निकालने और उनपर निर्भर होने की दिशा में जनसहयोग का आह्वान करके सबको चौंका दिया है। समझा जाता है कि अमेरिका, चीन, यूरोप और अरब के कुछ देशों के द्वारा लगातार भारत विरोधी षड्यंत्र किए जा रहे हैं। कोई अपना इस्लामिक एजेंडा भारत पर थोपना चाहता है तो कोई भारत-रूस के भरोसेमंद सम्बन्धों में पलीता लगाना चाहता है और कोई भारत को पाकिस्तान, बंग्लादेश और चीन के त्रिपक्षीय कु...

शीर्षासन क्या है? शीर्षासन करने की सही विधि समझिए

चित्र
शीर्षासन क्या है? शीर्षासन करने की सही विधि समझिए @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस, विशेष सचिव, पीडब्ल्यूडी, उत्तरप्रदेश सरकार शीर्षासन (Headstand) योग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उन्नत आसन माना जाता है। इसे “आसनों का राजा” भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें पूरा शरीर सिर के सहारे उल्टा संतुलित रहता है। यह आसन शारीरिक, मानसिक, तंत्रिका तंत्र तथा आध्यात्मिक स्तर पर गहरा प्रभाव डालता है। शीर्षासन केवल एक शारीरिक करतब नहीं, बल्कि संतुलन, साहस, एकाग्रता और आत्मनियंत्रण का अभ्यास है। सही तकनीक, धैर्य और प्रशिक्षित मार्गदर्शन के साथ किया जाए तो यह अत्यंत लाभकारी योगाभ्यास बन सकता है। # योगाभ्यास विद्या शीर्षासन के विभिन्न प्रकार के बारे में जानिए योगाभ्यास विद्या शीर्षासन के मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं:- पहला, समर्थित शीर्षासन (Supported Headstand):  हाथों और कोहनियों के सहारे किया जाता है। यह सबसे सामान्य और सुरक्षित रूप है। दूसरा, त्रिपाद शीर्षासन (Tripod Headstand): दोनों हाथ और सिर मिलाकर त्रिकोण बनाते हैं। तीसरा, पद्म शीर्षासन: शीर्षासन में रहते हुए पैरों को पद्मासन मे...