यादें....जो कभी विस्मृत नहीं होंगी
"यादें.....जो कभी विस्मृत नहीं होंगी" @ डॉ दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश एक कहावत है- यथा राजा, तथा प्रजा। लोकतांत्रिक शब्दों में कहूं तो- यथा राजनेता, तथा नौकरशाह। वाकई जनहित के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री को पाकर उत्तरप्रदेश राज्य और उसके वासी धन्य हो चुके हैं। शासन के निर्देश के अनुरूप प्रशासन भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अथक प्रयत्न कर रहा है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों आई अप्रत्याशित बाढ़ के दृष्टिगत जनसामान्य के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ बाढ़ राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे। इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में शासनादेशों को संवेदनशीलता और मानवीय अनुभूतियों के साथ व्यवहारिक स्तर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा लागू किया गया। जिससे प्रशासन के सभी अंगों को व्यवहारिक धरातल पर एक सम्बल प्राप्त हुआ। इसी के क्रम में बहराइच जनपद के जिलाधिकारी के रूप में मैं और पुलिस अधीक्षक एक दूरस्थ क्षेत्र में पहुंच गए, जहां आवागमन बेहद जटिल ...