संदेश

जनवरी 4, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुपर पू स्टूल ट्रांसप्लांट क्या है? पू-स्टूल डोनेशन (मल दान) मिशन से इसे कैसे संपादित किया जाता है? किन किन बीमारियों में इसके क्या-क्या लाभ हैं? सविस्तार जानिए

चित्र
सुपर पू स्टूल ट्रांसप्लांट क्या है? पू-स्टूल डोनेशन (मल दान) मिशन से इसे कैसे संपादित किया जाता है? किन किन बीमारियों में इसके क्या-क्या लाभ हैं? सविस्तार जानिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार समकालीन दुनिया में नेत्रदान, रक्तदान, वीर्य दान, अंगदान, शरीरदान के बाद अब जो एक नया दान इन दिनों ट्रेंड में आया है, उसे "मल दान" यानी "पू या स्टूल डोनेशन" कहते हैं। ऐसे दान में हासिल उच्च गुणवत्ता वाले मल से मल प्रत्यारोपण यानी सुपर पू स्टूल ट्रांसप्लांट चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग मल डोनर बनकर पैसे भी कमा रहे हैं। मल चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि किसी स्वस्थ इंसान के उच्च गुणवत्ता वाले मल का प्रत्यारोपण दूसरे अस्वस्थ इंसान की आंतों और पेट में किया जाता है तो इससे कई प्रकार की बीमारियां ठीक हो सकती हैं। जैसे- क्लॉसट्रिड्रियम डिफिसिल कोलाइटिस या सी डिफ। क्योंकि इसकी वजह से ही डायरिया, सेप्सिस और मौत तक हो सकती है। लेकिन यदि सही तरीके से परीक्षित किया हुआ मल रोगी की आंतों में डाल दिया जाए तो वह कई तरह की बीमारियों से...

महान फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई ब्रेल के जन्मदिवस के दिन ही दुनिया मनाती है विश्व ब्रेल दिवस

चित्र
महान फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई ब्रेल के जन्मदिवस के दिन ही दुनिया मनाती है विश्व ब्रेल दिवस @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार मनुष्य की दृष्टिहीनता एक प्राकृतिक अभिशाप है, लेकिन महान फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई ब्रेल की लगन व मेहनत से विकसित हुई ब्रेल लिपि ने इस अभिशाप को कमतर करने में एक बड़ा योगदान दिया है। बता दें कि मिस्टर लुई ने महज 15 साल के खेलने-कूदने के उम्र में ही अंधे व्यक्तियों के लिए बरदान बन चुकी ब्रेल लिपि की खोज की थी। यही वजह है कि उनके सम्मान में वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के द्वारा विश्व ब्रेल दिवस मनाने की घोषणा की गई। जिसके दृष्टिगत पूरी दुनिया सहित भारत में भी पहली बार विश्व ब्रेल दिवस विगत 4 जनवरी, 2019 को मनाया गया था। उसके बाद से ही प्रतिवर्ष विश्व ब्रेल लिपि दिवस मनाया जाने लगा। तब से यह चौथा वर्ष है जब वर्ल्ड ब्लाइंड यूनियन (डब्ल्यूबीयू) विश्व ब्रेल दिवस मनाएगा। इस यूनियन द्वारा नवम्बर 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा आधिकारिक रूप से अनुमोदित किए जाने के बाद ही विश्व ब्रेल दिवस मनाने की शुरुआत की गई। आपको मालूम...

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के 86 वां जन्मदिन के अवसर पर बिहार का विकास करने का किया वादा: सम्राट

चित्र
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के 86 वां जन्मदिन के अवसर पर बिहार का विकास करने का किया वादा: सम्राट कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। पूर्वी बिहार के जनप्रिय नेता और बिहार के दिग्गज राजनीतिज्ञ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और तारापुर के पूर्व विधायक शकुनी चौधरी का 86 वां जन्मदिन 'शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल, पार्वती नगर, तारापुर, मुंगेर के मैदान में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर किसान मजदूर की समस्याओं पर आयोजित परिचर्चा के क्रम में उनके यशस्वी पुत्र और मौजूदा पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मेरे पिताजी के द्वारा जो भी अधूरा कार्य तारापुर का बचा हुआ है, उसे वो पूरी तल्लीनता से पूरा करेंगे। नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि शकुनी बाबू ने सुल्तानगंज से तारापुर-संग्रामपुर-बेलहर होते हुए देवघर तक रेल लाइन बिछाने के लिए अथक प्रयास किया था, जिसको शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही बहुत समय पहले उनके समय में इंडो-नेपाल समझौता हुआ था जिसके तहत सुल्तानगंज- अगवानी घाट के बीच गंगा पर ब्रिज का निर्माण होना था, जो कतिपय कारणों से त...

नेट डिसूजा और डॉली शर्मा ने जे पी नड्डा को आड़े हाथों लिया

चित्र
नेट डिसूजा और डॉली शर्मा ने जे पी नड्डा को आड़े हाथों लिया # संवाददाता सम्मेलन में सवालों की बौछार करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी जवाब # महिलाओं को कमतर आंकने की भूल नहीं करे भाजपा, लड़ कर लुंगी आधी आबादी का हकहुक़ूक़ कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट डिसुजा व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता श्रीमति डॉली शर्मा ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के महत्वपूर्ण मिशन ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ का उपहास उड़ाये जाने पर उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि भाजपा और आरएसएस का महिला विरोधी रवैया जगजाहिर है। नेता द्वय गाजियाबाद स्थित वसुंधरा सेक्टर 10 में ब्लूम बैंकेट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रही थीं। नेता द्वय ने तंज कसा कि पार्टी अध्यक्ष नड्डा भाजपा के पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने ऐसा किया, पर भाजपा आखिर ऐसा क्यों कर रही है? उनको लड़कियों के सशक्तिकरण से क्या दिक़्क़त है? बात साफ़ है कि वह प्रियंका गांधी के इस अभियान पर हमला इसलिए ...