संदेश

जून 29, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने भेंट की अपनी पुस्तक काल-प्रेरणा

चित्र
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने भेंट की अपनी पुस्तक काल-प्रेरणा # भविष्य में आपकी लेखनी समाज के पथ-प्रदर्शक का कार्य करेगी: पुष्कर सिंह धामी कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा लिखित एवं वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित विशिष्ट रचना "काल-प्रेरणा", नगीन प्रकाशन, मेरठ की विषयवस्तु की सराहना की है।  जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश को भेजे गए एक संदेश में उन्होंने लिखा है कि "आपके द्वारा प्रेषित पत्र के साथ "काल-प्रेरणा” नामक जनहितैषी पुस्तक प्राप्त हुई, आपको बहुत बहुत धन्यवाद। मैं इस युगदृष्टि पूर्ण लेखन कार्य के लिए आपको हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में आपकी लेखनी समाज के पथ प्रदर्शक का कार्य करेगी। मेरी ओर से काल प्रेरणा पुस्तक के सफल प्रकाशन के लिए अहर्निश मंगलकामनाएं। आपकी अगली युग प्रवर्तनीय रचना की प्रतीक्षा में। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका स्नेह एवं सहय...