सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एसपी सिंह बैकुंठ लोक पहुंचे, जिलाधिकारी ने शोक व्यक्त किया, नाना जी की याद में नाती-नतिनी ने लिखा भावनात्मक पत्र
सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एसपी सिंह बैकुंठ लोक पहुंचे, जिलाधिकारी ने शोक व्यक्त किया, नाना जी की याद में नाती-नतिनी ने लिखा भावनात्मक पत्र @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार, राजनैतिक दुनिया ब्लॉग बिजनौर, धामपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एसपी सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो बैकुंठ लोक पहुंच गए हैं। जहां एक ओर उनके जिलाधिकारी दामाद ने व्यक्तिगत तौर पर शोक व्यक्त किया है, वहीं उनके पुत्र-पुत्रियों ने अपने नाना जी की याद में भावुक पत्र लिखा है, जिससे नाना जी और नाती-नतिनी के सम्बन्धों की गहराई प्रकट होती है। वहीं, धामपुर पब्लिक स्कूल, धामपुर के प्राचार्य ने भी एक भावनात्मक संदेश प्रेषित किया और उनकी स्मृति में विद्यालय में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, डा० दिनेश चन्द्र सिंह, आई.ए.एस.,जिलाधिकारी, जौनपुर एवं श्रीमती सपना रानी सिंह ने क्रमशः अश्रुपूर्ण आंखों एवं टूटे मन से बड़े दुःख, वेदना एवं कष्ट के साथ प्रेषित अपने "शोक सन्देश” व्यक्तिगत के माध्यम से सूचित किया है कि मेरे पूज्य पिता तुल्य-पूज्य पिताजी डॉ.एस.पी.सिंह, प्रतिष्ठित चिकित्सक धामपुर, बिजनौर...