संदेश

अगस्त 29, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जम्मू की धरती से काँग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कसा तंज

चित्र
जम्मू की धरती से काँग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कसा तंज  # बढ़ती महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर 2022 को दिल्ली चलो के अखिल भारतीय आह्वान सम्बन्धी प्रेस वार्ता के सिलसिले में एआईसीसी द्वारा जम्मू के लिए प्रतिनियुक्ति किये जाने पर जम्मू पहुंचीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने जम्मू प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोदी सरकार की नीतियों पर करारा हमला बोला गाजियाबाद/जम्मू। कांग्रेस प्रवक्ता और तेजतर्रार नेत्री डॉली शर्मा ने जम्मू की धरती से बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी की पोल खोलते बीजेपी की मोदी सरकार और जेके एलजी की अव्यवहारिक नीतियों पर करारा प्रहार किया। गौरतलब है कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर 2022 को दिल्ली चलो के अखिल भारतीय आह्वान के तहत 29 अगस्त को जम्मू में प्रेस वार्ता के लिए एआईसीसी द्वारा अधिकृत पार्टी प्रवक्ता डॉली शर्मा सोमवार को जम्मू पहुंचीं और जम्मू प्रेस क्लब में स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ पत्रकारों को सम्बोधित किया।  इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से तबाह हो रहे आमलोगों के साथ साथ यहां के छात्रों की समस्...

वार्ड नम्बर 54 स्थित वसुंधरा सेक्टर 3 में पार्षद और उनके प्रतिनिधि समेत 200 लोगों ने लगवाया बूस्टर डोज

चित्र
वार्ड नम्बर 54 स्थित वसुंधरा सेक्टर 3 में पार्षद और उनके प्रतिनिधि समेत 200 लोगों ने लगवाया बूस्टर डोज गाजियाबाद। सोमवार को केएसएन स्क्वायर सोसाइटी सेक्टर- 3 वसुंधरा में कोविड-19 वैक्सीन बूस्टर डोज का कैम्प लगवाया गया। जिसमें वार्ड नम्बर 54 की क्षेत्रीय पार्षद मंजू त्यागी और उनके पार्षद प्रतिनिधि विनीत त्यागी ने स्वयं भी बूस्टर डोज लगवाई, ताकि लोग प्रोत्साहित हो सकें। उन्होंने बताया कि इस कैंप में लगभग 200 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।  इस अवसर पर केएसएन स्क्वायर सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, मि. जैन, सुनीष जैन, कोषाध्यक्ष शर्मा सहित सभी सम्मानित सोसाइटी निवासियों ने इस कैंप के आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग दिया। जिससे सुंदर व्यवस्था बनी। ऐसा करने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, ताकि आगे भी सबका सहयोग मिलता रहे।

वार्ड नम्बर 54 में पार्षद प्रतिनिधि के साथ विधायक ने सुनी मन की बात

चित्र
वार्ड नम्बर 54 में पार्षद प्रतिनिधि के साथ विधायक ने सुनी मन की बात # विधायक सुनील शर्मा ने पार्षद प्रतिनिधि विनीत त्यागी के समर्थकों का उत्साह बढ़ाया, लोगों नई शिक्षा नीति के विषय में बताया गाजियाबाद । वार्ड नम्बर 54 वसुन्धरा अंतर्गत मंडल बूथ संख्या 319 केएसएन स्क्वायर सोसाइटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'मन की बात" को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील शर्मा, साहिबाबाद विधायक, वार्ड पार्षद मंजू त्यागी, पार्षद प्रतिनिधि विनित त्यागी, महामन्त्री कांति त्यागी व अभिषेक पंडित, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र ठाकुर, सविता त्यागी, राखी गर्ग, सुनील चौधरी, हरीश पाल, एम पी एस चौहान, प्रमोद त्यागी, अनिल गोयल, केएसएन स्क्वायर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, सुनील जैन, कोषाध्यक्ष शर्मा, सुनील जैन, मनीष त्यागी, पवन, सुरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद में लोकप्रिय विधायक सुनील शर्मा ने नई शिक्षा नीति के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम में मन की बात सुनने के पश्चात ...

खेल से बच्चों में मित्रता और टीम भावना का विकास होता है: मंजू त्यागी

चित्र
खेल से बच्चों में मित्रता और टीम भावना का विकास होता है: मंजू त्यागी # अर्वाचिन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया गाजियाबाद। खेल से बच्चों में मित्रता की भावना का विकास होता है और उनमें टीम भावना का विकास होता है। यह बच्चों को मानसिक और शारीरिक दृढ़ता विकसित करने में मदद करता है। यह कहना है वार्ड नम्बर 54 की पार्षद श्रीमती मंजू त्यागी का, जो सोमवार को मुख्य अतिथि की हैसियत से अर्वाचिन पब्लिक स्कूल सेक्टर 14 वसुंधरा, गाजियाबाद में आयोजित वार्षिक खेल दिवस को सम्बोधित कर रही थीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि और वार्ड नम्बर 54 के पार्षद प्रतिनिधि और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व सुधारक विनीत त्यागी ने कहा कि खेल से बच्चों में राष्ट्रीय भावना मजबूत होती है।इसलिए इस क्षेत्र में भी उन्हें प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत है। इस दिशा में बीजेपी सरकार ने उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। वहीं, अर्वाचिन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष अनुरूप शर्मा  ने बताया कि हमारे स्कूल का मानना ​​है कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। इसलिए हम बच्चों के बीच खेल प्र...