जम्मू की धरती से काँग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कसा तंज

जम्मू की धरती से काँग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कसा तंज 

# बढ़ती महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर 2022 को दिल्ली चलो के अखिल भारतीय आह्वान सम्बन्धी प्रेस वार्ता के सिलसिले में एआईसीसी द्वारा जम्मू के लिए प्रतिनियुक्ति किये जाने पर जम्मू पहुंचीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने जम्मू प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोदी सरकार की नीतियों पर करारा हमला बोला


गाजियाबाद/जम्मू। कांग्रेस प्रवक्ता और तेजतर्रार नेत्री डॉली शर्मा ने जम्मू की धरती से बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी की पोल खोलते बीजेपी की मोदी सरकार और जेके एलजी की अव्यवहारिक नीतियों पर करारा प्रहार किया। गौरतलब है कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर 2022 को दिल्ली चलो के अखिल भारतीय आह्वान के तहत 29 अगस्त को जम्मू में प्रेस वार्ता के लिए एआईसीसी द्वारा अधिकृत पार्टी प्रवक्ता डॉली शर्मा सोमवार को जम्मू पहुंचीं और जम्मू प्रेस क्लब में स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ पत्रकारों को सम्बोधित किया। 

इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से तबाह हो रहे आमलोगों के साथ साथ यहां के छात्रों की समस्या, जलभराव की समस्या, बिजली की समस्या, जीएसटी के चलते आमलोगों के उपयोग व उपभोग की वस्तुओं की बेहिसाब बढ़ती कीमतों के साथ साथ पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ही एक मात्र ऐसे राजनेता हैं, जो पूरे देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान-मजदूरों की समस्याओं, छात्रों की दिक्कतों, महिलाओं की जरूरतों पर पिछले 8 सालों से केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार को घेरते आये हैं। इसलिए जम्मूवासी, कश्मीरवासी 4 सितंबर को दिल्ली चलें और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के हल्ला बोल अभियान को मजबूत करें।

इस अवसर पर जेकेपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, जेकेपीसीसी के सीएस रविन्द्र, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता वाई जी सहनी सहित अन्य प्रमुख नेता मंच पर उपस्थित रहे। 

उल्लेखनीय है कि बीजेपी की नीतियों के प्रति शुरू से ही हमलावर रहीं कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा ने जम्मू-कश्मीर की स्मार्ट सिटी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं जब हवाई जहाज से उतरकर हवाई अड्डे से आगे बढ़ी तो बारिश में लोगों के घरों में पानी घुसते हुए देखा। क्या यही स्मार्ट सिटी है। यही नहीं, सरकार ने जेई की परीक्षा तो ली, लेकिन परिणाम नदारत है। छात्रों को झुनझुना थमा दिया गया है। वहीं उन्होंने पेट्रोल, डीजल, गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि देश में महंगाई बढ़ाने में पेट्रो प्रोडक्ट्स की बढ़ती हुई कीमतों का बहुत बड़ा हाथ है। 

वहीं, उन्होंने चावल, दाल, आटा आदि आमलोगों के उपयोग व उपभोग की वस्तुओं पर जीएसटी थोपने का जिक्र करते हुए यहां तक कह दिया कि जब मैं अपने घर के लिए चावल का कट्टा लाने गई तो लगभग 1800 रुपये वाला चावल लगभग 2200 रुपये में मिला। जब मैंने उससे बढ़ती कीमतों के बारे में जानना चाही तो उसने तपाक से कहा कि ये जीएसटी के चलते हुए है। इस पर सवालिया लहजे में उन्होंने पत्रकारों की ओर मुखातिब होते हुए पूछा कि देश में रोजगार घट रहे हैं और बाजार में महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में गरीब खायेगा क्या, यह यक्ष प्रश्न है। उन्होंने जम्मू में बिजली की किल्लत का भी मुद्दा उठाया और बताया कि इसकी सतत आपूर्ति के बिना विकास की बात सोचना भी बेमानी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया