संदेश

सितंबर 13, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

# ममता व करुणा की प्रतिमूर्ति मां और मातृभूमि

चित्र
# ममता व करुणा की प्रतिमूर्ति मां और मातृभूमि @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, जिलाधिकारी, बहराइच मां और मातृभूमि की महिमा शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। क्योंकि वह अपरंपार होती है। मां के पालन-पोषण से ही हर तरह का व्यक्तित्व सजता-सँवरता-निखरता है। सारा संसार जनता और मानता आया है कि व्यक्तित्व निर्माण की पहली पाठशाला मां है, उसकी ममतामयी गोद है और उसकी बाल्यकालीन छत्रछाया ही होती है। इसलिए हर सफल व्यक्तित्व अपनी मां के प्रति आजीवन श्रद्धावनत रहते हैं। मैं भी अपवाद नहीं हूं। मुझे भी अपनी मां और मातृभूमि से गहरा लगाव था, है और रहेगा। लोकप्रिय फ़िल्म 'तारे जमीं पर' में सुप्रसिद्ध गीतकार शंकर महादेवन ने अपनी गीत की पंक्तियों में मां के ममत्व और महत्व को एक हद तक अभिव्यक्ति प्रदान करने की कोशिश की है। इसलिए आज यहां पर उन्हें मैं उद्धृत करना जरूरी समझता हूं, ताकि सहजता पूर्वक आप सबकुछ समझ सकें। गीत है- "मैं कभी बतलता नहीं, पर अंधेरे से डरता हूँ मैं माँ। यूँ तो मैं दिखलता नहीं, तेरी परवाह करता हूँ मैं माँ।। तुझे सब है पता, है ना माँ, तुझे सब है पता...मेरी माँ।।। भीड़ में यूँ ना छोड़ो मुझे...

भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा के महानगर मंत्री बने विशेष नागर

चित्र
भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा के महानगर मंत्री बने विशेष नागर कमलेश पांडेय, विशेष संवाददाता गाजियाबाद। महानगर ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के ओबीसी कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करने के लिए वैशाली सेक्टर 5 निवासी विशेष नागर, देशबंधु डेयरी और जनरल स्टोर वाले को ओबीसी मोर्चा का महानगर मंत्री बनाया है।  भाजपा को काफी फायदा मिलने के आसार हैं। क्योंकि न केवल गुर्जर समाज, बल्कि शहरी मतदाताओं पर भी विशेष नागर की पकड़ है। ये बीजेपी के पुराने समर्थक रहे हैं, । इनके पिता स्व. बदले सिंह नागर, जीडीए सुपरवाइजर और मां स्व. मुकेश नागर बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता और नेता रहे हैं, जो साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा और गाजियाबाद सांसद जनरल वी के सिंह (केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री), पूर्व सांसद राजनाथ सिंह (अब रक्षा मंत्री) के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश के दर्जन भर विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के भरोसेमंद समर्थकों में शुमार किये जाते थे। विशेष नागर के छोटे भाई वीरेश नागर भी भाजपा के सक्रिय य...