संदेश

नवंबर 29, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स क्या है? इसमें मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने कितनी प्रगति की है? उसकी वर्तमान रैंकिंग क्या है?

चित्र
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स क्या है? इसमें मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने कितनी प्रगति की है? उसकी वर्तमान रैंकिंग क्या है?  @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार व‌र्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूआईपीओ) प्रति वर्ष ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) जारी करता है, जिससे नवाचारों व नवोन्मेष के क्षेत्र में विभिन्न देशों की ताजा हैसियत का पता चलता है। कहना न होगा कि भारत में वर्ष 2014 में सत्तारूढ़ हुई नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने शुरुआती दिनों से ही देश में नवाचार व नवोन्मेष को बढ़ावा दिया है, जिसका असर अब व्यवस्था के हर स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।   देखा जाए तो पिछले सात वर्षों में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में भारत की रैंकिंग निरंतर सुधर रही है। इससे नवाचार व नवोन्मेष आधारित ज्ञान-विज्ञान और विकास के क्षेत्र में दुनिया अब भारत का लोहा मानने लगी है। इस वर्ष विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) द्वारा जारी किए गए वैश्विक नवाचार सूचकांक (ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021) की रैंकिंग में बीते साल के मुकाबले भारत दो पायदान और ऊपर चढ़कर 46व...