अपराधमुक्त बिहार का 'सम्राट स्वप्न' कितना साकार? इन आंकड़ों से समझिए
अपराधमुक्त बिहार का 'सम्राट स्वप्न' कितना साकार, इन आंकड़ों से समझिए @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पहले गृहमंत्री और फिर मुख्यमंत्री के रूप में अपराधमुक्त बिहार का जो सपना देखा गया, और अपराधमुक्त बिहार बनाने का जो संकल्प उन्होंने लिया, उसमें उन्हें कितनी और कहाँ तक सफलता मिली है? यह न केवल बिहार बल्कि देश-दुनिया में बसे बिहार मूल के लोग जानना चाहते हैं, ताकि बिहार की तरक्की में अपना योगदान दे सकें। लेकिन उन सभी का ध्येय तभी पूरा होगा, जब बिहार अपराध मुक्त बनेगा। चूंकि हर विकसित बिहारी के तार पटना और दिल्ली-एनसीआर के रास्ते देश-दुनिया से जुड़े होते हैं, इसलिए बिहार में होने वाले हरेक परिवर्तनों से जुड़े रहते हैं। # अपराधमुक्त बिहार का लक्ष्य बहुत बड़ा और आदर्शवादी लक्ष्य है देखा जाए तो अपराधमुक्त बिहार का लक्ष्य बहुत बड़ा और आदर्शवादी लक्ष्य है। क्योंकि किसी भी बड़े राज्य को पूरी तरह "अपराधमुक्त" कहना व्यावहारिक रूप से कठिन होता है। उत्तरप्रदेश इसका उदाहरण है, जहां योगी सरकार की अपराध के प्रति 9 व...